/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/06/HfKoVxHos9VJYXtrgUJj.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। इन दिनों एक प्रेमी जोड़े का वीडियो खूब चर्चा में है। वीडियो में लड़की अपने माता-पिता को चेतावनी दे रही है। लड़की और लड़के ने घर से भागकर शादी कर ली है। अब शादी के बाद लड़की अपने घरवालों को धमकी देते हुए कहती है कि मेरे पति को कुछ हुआ तो जानते हो मैं कितनी खच्चड़ हूं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पूरा मामला क्या है आइए जानते हैं।
वायरल वीडियो में क्या कहा?
18 सेकेंड के इस वीडियो में लड़की कहती है, "यह लड़का हमको भगाकर नहीं लाया है, हम इसको भगाकर लाये हैं। मम्मी-पापा अगर मेरे पति को कुछ हुआ तो जानते हो मैं कितनी खच्चड़ हूं। हम बहुत खुश हैं, हमें खुश रहने दो। जो-जो केस किए हैं वो खत्म करो।" फिलहाल प्रेमी जोड़े को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
ई हमको नहीं लाया।
— Shelendra Kumar (@Shelend3280) May 5, 2025
हम इसको भगाकर लाए हैं 🚨
और मम्मी-पापा, सुन लो ज़रा ध्यान से—अगर मेरे पति को कुछ भी हुआ ना,
तो जानते ही हो, मैं कितनी खच्चड़ हूं। pic.twitter.com/EdOQQZP8Fo
बेतिया के प्रेमी जोड़े का वीडियो वायरल
आपको बता दें कि इससे पहले बिहार के बेतिया के एक प्रेमी जोड़े का भी ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था। युवती और युवक ने घर से भागकर मंदिर में शादी रचाई। लड़की के परिजनों ने लड़के के ऊपर बहलाने फुसलाने और अपहरण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी। जिसके बाद लड़की वीडियो जारी किया और कहा कि वह खुद की मर्जी से लड़के के साथ भागी है। लड़की का नाम निशा और लड़के का नाम सूरज है। लड़की ने वीडियो में यह भी आरोप लगाया कि उसके घरवाले जबरन लड़के और उसके परिवार वालों पर झूठा मुकदमा दर्ज करवा रहे हैं ताकि उन्हें फंसाया जा सके। युवती का कहना है कि मैं इनको भगाकर अपने साथ लाई हूं। बहुत प्यार करती हूं। इनके साथ ही जीना-मरना है।
Viral Video | married couple