नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क । हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच खबरें आई हैं कि भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान के तीन प्रमुख एयरबेस चकलाला, मुरीद और रफीकी को निशाना बनाया है। यह कार्रवाई आतंकी गतिविधियों में पाकिस्तान की संलिप्तता के जवाब में की गई बताई जा रही है। लेकिन, सवाल यह है कि इन हमलों में पाकिस्तानी सेना को कितना नुकसान हुआ और इसका भविष्य में क्या असर होगा?
क्या हुआ था इन एयरबेस पर?
सूत्रों के मुताबिक, भारत ने हालिया खुफिया जानकारी के आधार पर इन एयरबेस पर सटीक स्ट्राइक की। चकलाला एयरबेस, जो पाकिस्तानी वायुसेना का अहम केंद्र है, पर भारी नुकसान की बात कही जा रही है। वहीं, मुरीद और रफीकी एयरबेस पर भी हमले हुए, जहां पाकिस्तानी ड्रोन और फाइटर जेट्स तैनात हैं।
पाकिस्तान की प्रतिक्रिया
पाकिस्तानी मीडिया और सरकार ने अभी तक इस हमले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन कुछ स्थानीय सूत्रों का दावा है कि सेना ने नुकसान को कम करके आंका है। ISI और पाकिस्तानी सेना के बीच इस मामले को लेकर चर्चा जारी है।
भारत का रुख
भारतीय रक्षा मंत्रालय ने अभी तक इस ऑपरेशन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी का हिस्सा है।
अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/10/7oH4TIGbBHbVzNip496M.jpg)
इस घटना के बाद भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए अमेरिका, रूस और चीन फिलहाल वेट एंड वॉच की स्थिति में हैं। लेकिन, फिलहाल तीनों देश लगातार भारत पाकिस्तान से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र ने भी द्विपक्षीय बातचीत पर जोर दिया है।
भविष्य में क्या होगा?
अगर, पाकिस्तान इस हमले को लेकर कोई बड़ी कार्रवाई करता है, तो दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ सकता है। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन आने वाले दिनों में कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
India Pakistan border | India Pakistan conflict | India Pakistan Latest News | india pakistan latest tension | India Pakistan News | india pakistan news update | Operation Sindoor | Global reaction on Operation Sindoor | india launches operation sindoor | indian army operation sindoor | india operation sindoor |