Advertisment

क्या है घरों के बाहर लटकी लाल बोतल का रहस्य? हैरान करने वाली है वजह

घरों के बाहर लाल रंग की बोतलें टंगी हुई हैं। ऐसी लाल बोतलें देखकर हर किसी के मन में ये सवाल पैदा हो रहा है कि आखिर ये बोतलें क्यों टंगी हैं, इसके पीछे हैरान करने वाली वजह है। आइए जानते हैं।

author-image
Pratiksha Parashar
red bottle
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। 

Advertisment

शहर की गलियों में, मोहल्लों के कोनों पर, और गांव के चौराहों पर इन दिनों एक अजीब नज़ारा देखने को मिल रहा है। घरों के बाहर लाल रंग की बोतलें टंगी हुई हैं। ऐसी लाल बोतलें देखकर हर किसी के मन में ये सवाल पैदा हो रहा है कि आखिर ये बोतलें क्यों टंगी हैं? कुछ लोग इसे टोना-टोटका और अंधविश्वास से जोड़कर देख रहे हैं तो कुछ इसे वैज्ञानिक प्रयोग बता रहे हैं। मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी लोग इस अनोखे टोटके को अपना रहे हैं, इसके पीछे हैरान करने वाली वजह है। आइए जानते हैं।

क्या है रहस्य?

शहरों और गांवों में कई लोग कुत्तों के आतंक से परेशान हैं। दरअसल, आजकल कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है। कुत्ते दिन दहाड़े लोगों पर भौंकते हैं और कई बार उन्हें काट लेते हैं। कुत्तों के आतंक से बचने के लिए लाल बोतल वाला टोटका अपनाया जा रहा है। दरअसल, कहा जाता है कि लाल रंग से कुत्ते डरते हैं। यही वजह है कि हर कोई अपने घर के सामने लाल बोतल में पानी भरकर टांग रहा है, ताकि कुत्ते उनसे कोसों दूर रहें। कुछ का कहना है कि कुत्ते इस रंग को खतरनाक मानते हैं, इसलिए वे इससे दूर रहना पसंद करते हैं। हालांकि, इस धारणा की वैज्ञानिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisment

क्या कहते हैं वैज्ञानिक?

विशेषज्ञों का मानना है कि कुत्ते इंसानों की तरह हर रंग नहीं देख सकते। वे सिर्फ नीला और पीला रंग पहचानते हैं। तो फिर लाल रंग की बोतल देखकर वे डरते कैसे हैं? कुछ वैज्ञानिकों ने इसका जवाब खोजने की कोशिश की। दरअसल, लाल बोतल पर पड़ने वाली रोशनी की चमक और उसकी बनती-बिगड़ती छाया कुत्तों को असहज कर सकती है। शायद वे इसे किसी अनजान खतरे की तरह देखते हों। या फिर यह सब केवल संयोग है? कुछ लोगों का दावा है कि उनके इलाके से कुत्ते गायब हो गए हैं, लेकिन वैज्ञानिक इसे सिर्फ "प्लेसिबो इफेक्ट" मानते हैं,यानी हमें लगता है कि कुछ असर हो रहा है, जबकि असल में ऐसा कुछ नहीं होता।

trendig news
Advertisment
Advertisment