Advertisment

चीन के इस गांव में क्यों नहीं काटती हैं महिलाएं बाल, वजह है कुछ खास

ऐसा देखा जाता है कि लड़कियों से ज्यादा लड़के अपने बालों की केयर करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं चीन में एक ऐसी भी जगह है, जहां लड़कियों के बाल 6-7 फीट तक लंबे होते हैं?

author-image
Ojaswi Tripathi
trending

long hair Photograph: (google)

Trending News: 

Advertisment

 हर महिला अपने बालों को लंबा और घना करना चाहती हैं। इसके लिए वह हर अच्छी से अच्छी चीजें अपने बालों में इस्तेमाल करके उसे खूबसूरत बनाने का प्रयास करती हैं। इतना ही नहीं, अब तो लड़कों में भी लंबे बालों का फैंशन आ गया है। ऐसा देखा जाता है कि लड़कियों से ज्यादा लड़के अपने बालों की केयर करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं चीन में एक ऐसी भी जगह है, जहां लड़कियों के बाल 6-7 फीट तक लंबे होते हैं? अगर नहीं, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं-

दुनिया का कोई भी कोना क्यों न हो, हर जगह महिलाएं अपने बालों का खास ख्याल रखती हैं। वहीं, चीन में एक ऐसी भी जगह है , जहां लड़कियां अपने लंबे बालों के चलते ही जानी जाती हैं।आपको बता दें, यह चीन का एक छोटा सा गांव है जो दक्षिणी हिस्से में गुइलिन शहर से 2 घंटे की दूरी पर है। इस गांव की महिलाओं के लंबे बालों की चर्चा आज पूरी दुनिया कर रहा है। चीन के गुइलिन शहर से 2 घंटे की दूरी पर स्थित इस गांव की महिलाएं 17-18 साल की उम्र सिर्फ एक बार बाल कटवाती हैं और फिर हमेशा के लिए लंबा होने देती हैं। यहां की सभी महिलाओं के बाल उनके कद से लंबे होते हैं। साथ ही इतने घने होते हैं कि लोगों की नजरें उनके बालों से नहीं हटती हैं। वहीं, 2004 में एक औरत के बाल 7 फीट तक लंबे पाए गए थे। 

Advertisment

औरतों के बाल जितने लंबे और घने होते हैं उतने ही भारी भी होते हैं। कहा गया है कि इनके बालों का वजन 1 किलो तक होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां की महिलाएं याओ जनजाति से संबंध रखती हैं।अपने बालों को खूबसूरत और जड़ों से मजबूत बनाने के लिए इस गांव की औरतें जड़ी बूटियों, चाय और फर से बने शैंपू का रोजाना इस्तेमाल किया करती हैं। चीन के इस गांव की महिलाएं अपने बालों को इसलिए नहीं काटती हैं क्योंकि यह उनके पूर्वजों से संवाद का माध्यम है।

यह भी पढ़ें: 'रंगीला रे' से 'जय हो' तक A R Rahman के गानों ने जीता सबका का दिल

आपको बता दें, यहां की लड़की या महिलाएं अपने बालों को कभी भी खुला नहीं छोड़ती हैं। शादीशुदा औरतें बालों का जूड़ा बनाती हैं। वहीं, अविवाहित लड़कियां बालों पर स्कार्फ बांध कर रखती हैं। चीन के  गुइलिन शहर से 2 घंटे की दूरी पर बसे इस गांव में टूरिस्ट घूमने जाते हैं। उनकी संस्कृति, परंपराएं, डांस और उनके बालों को देख वहां घूमने गए लोग काफी ज्यादा आकर्षित होते हैं। 

Advertisment
Advertisment