/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/22/atal-setu-2025-08-22-13-01-15.jpg)
00:00/ 00:00
मुंबई, वाईबीएन डेस्क। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन स्वामियों को बड़ी सौगात दी है। अब मुंबई आने-जाने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) को अटल सेतु पर टोल टैक्स नहीं देना होगा। यह नियम आज, शुक्रवार 22 अगस्त, 2025 से लागू हो गया है। इसे राज्य के सतत परिवहन अभियान (Sustainable Transport Initiative) की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
निजी और सरकारी वाहनों को मिलेगा लाभ
सरकार के फैसले के तहत निजी और सरकारी सभी इलेक्ट्रिक वाहन इस टोल छूट का लाभ ले सकेंगे। सूत्रों के अनुसार, आने वाले दो दिनों में यह सुविधा मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भी लागू हो सकती है। इसका फायदा चार पहिया EVs और इलेक्ट्रिक बसों दोनों को मिलेगा।
पर्यावरण संरक्षण और EV पॉलिसी से जुड़ा कदम
महाराष्ट्र सरकार की यह ईवी टोल छूट नीति राज्य की ईवी पॉलिसी 2025 का हिस्सा है, जिसे अप्रैल में जारी किया गया था। इस नीति का लक्ष्य है कार्बन उत्सर्जन कम करना, प्रदूषण पर अंकुश लगाना और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देना।
योजना के अनुसार अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी–न्हावा शेवा अटल सेतु, मुंबई- पुणे एक्सप्रेसवे और समृद्धि एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहन और बसों को टोल शुल्क से छूट मिलेगी। वहीं, राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर इलेक्ट्रिक कारों को 50% की छूट दी जाएगी।
योजना के अनुसार अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी–न्हावा शेवा अटल सेतु, मुंबई- पुणे एक्सप्रेसवे और समृद्धि एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहन और बसों को टोल शुल्क से छूट मिलेगी। वहीं, राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर इलेक्ट्रिक कारों को 50% की छूट दी जाएगी।
अटल सेतु पर पहले 250 रुपये टोल
अटल सेतु से रोजाना करीब 60,000 वाहन गुजरते हैं। यहां कारों के लिए पहले 250 रुपये का टोल देना पड़ता था। अब इलेक्ट्रिक वाहनों को यह खर्च नहीं करना होगा। अटल सेतु देश का सबसे लंबा समुद्री पुल है। 21.8 किलोमीटर लंबा और 6 लेन वाला अटल सेतु नवी मुंबई को सीधे मुंबई से जोड़ता है। इस पुल के शुरू होने से यात्रा का समय घटकर महज 20 मिनट रह गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका लोकार्पण जनवरी, 2024 में किया था।
Toll Free Travel | electric vehicles | CM Maharashtra | CM devendra Fadnavis | maharashtra news | mumbai news