/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/25/Ciad1PcY3PJunJgFcYFA.jpg)
देहरादून, वाईबीएन नेटवर्क।
Uttarakhand Nikay Chunav Live: उत्तराखंड में निकाय चुनाव के नतीजों के चलते सियासी हलकों में गहमागहमी का माहौल है। निकाय चुनाव की मतगणना हो चुकी है। कई सीटों पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला है। उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव के नतीजे काफी दिलचस्प रहे हैं। इस बार बागियों ने भाजपा-कांग्रेस को कड़ी टक्कर दी है। उत्तराखंड के 10 नगर निगमों में कमल खिला है और भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।
काउंटिंग के लिए बनाए गए हैं 54 केंद्र
उत्तराखंड में 100 नगर निकायों के चुनाव के लिए निकाय प्रमुख, पार्षद और सभासद-सदस्य के 1382 पदों पर चुनाव हुए थे। बता दें कि 23 जनवरी को मतदान हुआ था और 25 जनवरी को मतगणना की गई। मतगणना के लिए कुल 54 केंद्र बनाए गए थे।
-
Jan 26, 2025 14:10 IST
11 नगर निगमों में 10 पर खिला कमल
अल्मोड़ा में भाजपा के अजय वर्मा जीते
हल्द्वानी से भाजपा के गजराज बिष्ट जीते
पिथौरागढ़ में भाजपा की कल्पना देवलाल जीते
देहरादून में भाजपा के सौरव थपलियाल जीते
कोटद्वार में भाजपा के शैलेंद्र सिंह रावत जीते
रुद्रपुर से भाजपा का विकास शर्मा जीते
ऋषिकेश से भाजपा के शंभू पासवान जीते
काशीपुर से भाजपा के दीपक बाली जीते
रुड़की से भाजपा की अनिता देवी अग्रवाल जीते
हरिद्वार से भाजपा की किरण जैसल जीते
श्रीनगर में निर्दलीय आरती भंडारी जीते -
Jan 25, 2025 18:08 IST
निर्दलीय प्रत्याशी ने पलटी बाजी
देहरादून में वार्ड 63 लाडपुर से निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश केमवाल ने जीत हासिल की है। इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा को तगड़ा झटका लगा है।
-
Jan 25, 2025 18:07 IST
भाजपा ने लहराया जीत का परचम
वार्ड नंबर 25 से भाजपा की एकता गुप्ता, वार्ड नंबर 26 से भाजपा के शुभम मैंदोला और वार्ड नंबर 27 से भाजपा के सुनील अग्रवाल गुड्डू ने जीत हासिल की है।
-
Jan 25, 2025 17:30 IST
लालपुर नगर पंचायत में भाजपा ने लहराया परचम
लालपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर भाजपा की बलविंदर कौर ने जीत हासिल की है। बलिविंदर कौर ने कांग्रेस प्रत्याशी निभा गोस्वामी को करारी शिकस्त दी है।
-
Jan 25, 2025 16:57 IST
गदरपुर में खिला कमल
उधम सिंह नगर के गदरपुर नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी मनोज गुंबर ने 2634 वोटों से जीत दर्ज की है। मनोज गुंबर ने कांग्रेस प्रत्याशी को बुरी तरह हराया है।
-
Jan 25, 2025 16:49 IST
रुड़की पाडली गुज्जर में 3 बार हुई मतगणना
रुड़की पाडली गुज्जर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में तीन बार मतगणना की गई है। 3 बार मतगणनात करने के बाद भाजपा प्रत्यासी को एक वोट से जीत हासिल हुई है।
-
Jan 25, 2025 16:40 IST
हरिद्वार के नतीजे सामने आए
वार्ड नंबर 1 से भाजपा के आकाश भाटी जीते, वार्ड नंबर 2 से भाजपा की सुनीता देवी जीतीं, वार्ड नंबर 3 से भाजपा सूर्यकांत शर्मा जीते, वार्ड नंबर 4 कांग्रेस के महावीर वशिष्ठ जीते, वार्ड नबंर 5 से भाजपा के अनिल वशिष्ठ जीते, वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी सुमित चौधरी चुनाव जीते, वार्ड नंबर 7 से भाजपा की श्रुति खेवरिया जीतीं, वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस के सोहित सेठी जीते, वार्ड 10 से बीजेपी के सचिन कुमार जीते, वार्ड 11 से बीजेपी के दीपक शर्मा जीते, वार्ड 13 से भाजपा की मंजू रावत जीती, वार्ड 15 से कांग्रेस के विकी भूषण जीते, वार्ड नंबर 16 से भाजपा प्रत्याशी निशा नौडियाल जीती, वार्ड नंबर 17 से भाजपा की रानी देवी जीती, वार्ड नंबर 18 से भाजपा प्रत्याशी ममता नेगी जीती, वार्ड नंबर 19 से भाजपा की मोनिका सैनी जीती, वार्ड नंबर 22 से भाजपा प्रत्याशी जीती।
-
Jan 25, 2025 16:21 IST
देहरादून नगर निगम में भाजपा आगे
देहरादून नगर निगम में भाजपा आगे चल रही है। मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल को अभी तक 30386 वोट मिले हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी विरेंद्र पोखरियाल को 30386 वोट मिले हैं।
-
Jan 25, 2025 16:19 IST
हल्द्वानी मेयर सीट पर कांग्रेस आगे
हल्द्वानी मेयर सीट पर दूसरे चरण में कांग्रेस आगे चल रही है। भाजपा के गजराज सिंह बिष्ट को 13251 और कांग्रेस के ललित जोशी को 14031 मत मिले हैं।
-
Jan 25, 2025 16:04 IST
देहरादून में कांग्रेस ने लहराया जीत का परचम
देहरादून नगर निगम के वार्ड 76 पर कांग्रेस ने जीत का परचम लहरा दिया है। कांग्रेस के जाहिद अंसारी ने भाजपा प्रत्याशी आफताब आलम को 218 वोटों से हराया है और जीत हासिल की है।
-
Jan 25, 2025 15:56 IST
चंबा नगर पालिका में BJP जीती
टिहरी जिले के चंबा नगर पालिका में बीजेपी की शोभनी धनोला ने 1234 वोटों से जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी को 2588 वोट मिले हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी वीना नेगी को 1354 वोट हासिल हुए हैं। निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति पंवार ने इस सीट पर चुनावी नतीजों की दिशा बदल दी है।
-
Jan 25, 2025 15:51 IST
हरिद्वार में भाजपा प्रत्याशी ने लगाया जीत का चौका
हरिद्वार में वार्ड नंबर 22 पर भाजपा की सपना शर्मा ने चौथी बार जीत दर्ज की है। वहीं हरिद्वार के रामनगर वार्ड नंबर 23 से भाजपा की आशी शर्मा 375 वोट से जीत दर्ज की है।
-
Jan 25, 2025 15:46 IST
भगवानपुर में हंगामा, रोकी मतगणना
उत्तराखंड निकाय चुनाव के नतीजों के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवानपुर में मतगणना केंद्र पर हंगामा हो गया है। विधायक ममता राकेश के जाने को लेकर पूर्व विधायक देशराज ने नाराजगी जताई है और धरना शुरू कर दिया है। हंगामा देखते हुए मतगणना को रोक दिया गया है।