/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/03/nLupad1dOVJmYXuXPqkq.jpg)
Tanveer Sangha Photograph: (x)
आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी अब अपने आखिरी चरण में पहुंच चुकी है। अब इस टूर्नामेंट में टॉप 4 टीमें बची हुई हैं। यहां पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से ही है तो वहीं दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका की टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। टीम इंडिया को एक और आईसीसी टूर्नामेंट जीतने के लिए भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया जैसी खतरनाक टीम को हराना ही होगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम में भी एक ऐसा स्पिनर है जो टीम इंडिया पर भारी पड़ सकता है।
आस्ट्रेलिया ने भारतीय मूल के खिलाड़ी पर लगाया दांव
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया के स्क्वॉड में तनवीर संघा भी शामिल हैं। तनवीर संघा एक लेग स्पिन गेंदबाज हैं और दुबई की स्लो विकेट पर ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट उन्हें प्लेइंग 11 में चुन सकता है। संघा को एडम जैम्पा का जोड़ीदार बनाकर मैदान पर उतारा जा सकता है।
तनवीर संघा के पिता हैं भारतीय
तनवीर संघा का जन्म तो ऑस्ट्रेलियाई शहर सिडनी में ही हुआ था। लेकिन उनके पिता जोगा संघा भारतीय हैं। वह पंजाब के जोगा के रहने वाले हैं। हालांकि 1997 में तनवीर के पिता भारत छोड़कर ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गए थे और उन्होंने उधर टैक्सी चलाना शुरू कर दिया था। वहीं तनवीर की मां का नाम उपनीत है और वह पेशे से अकाउंटेंट हैं। तनवीर संघा कई बार भारत आ चुके हैं, उनका इंडिया में परिवार रहता है। लेकिन क्रिकेट पर फोकस करने की वजह से पिछले कुछ साल से हिंदुस्तान नहीं आ पाए हैं।
ऑस्ट्रेलिया में तनवीर संघा ने साल 2023 में किया था डेब्यू
तनवीर संघा ने साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया है। उन्होंने अब तक 3 वनडे और 7 टी20 मुकाबले खेले हैं। जहां वनडे में उनके नाम 2 वहीं टी20 में 10 विकेट हैं। तनवीर संघा से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए एक और भारतीय ने इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है और उनका नाम गुरिंदर सिंह संधू है।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए घोषित ऑस्ट्रेलियाई टीम
स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, एडम ज़म्पा।