Advertisment

शक्तिशाली भूकंप से बैंकाक व म्यामांर में भारी तबाही, अब तक लगभग 144 लोग मारे गए हैं और 732 घायल

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शुक्रवार को शक्तिशाली भूकंप आया। जिससे शहर की इमारतें हिलने लगीं और कई इमारते ग‍िर गईं।  भूकंप दोपहर में 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर आया था और इसका केंद्र पड़ोसी देश म्यांमार में था।

author-image
Ranjana Sharma
एडिट
earthquck in bankok

भूकंप से बैंकाक में मची तबाही।

बैंकाक, वाईबीएन नेटवर्क। 

Advertisment

international news : म्यांमार में भूकंप में अब तक लगभग 144 लोग मारे गए हैं और 732 घायल हुए हैं. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक सेना ने कहा है कि मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने बताया कि नाई पई ताव में 96 लोग, सैगिंग में 18 और मांडले में 30 लोग मारे गए हैं।

भूकंप दोपहर में 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर आया था और इसका केंद्र पड़ोसी देश म्यांमार में था। भूकंप इतना तीव्र था क‍ि बैंकॉम में इमारत भरभराकर गिर गई, सड़कों पर दरारें पड़ गईं। भूकंप के दौरान अलार्म बजने से लोग घबरा गए और घरों से बाहर सड़कों पर द‍िखाई द‍िए। वहीं इस दौरान ऑफ‍िसों को खाली कराया गया। दोनों देशों में राहत कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन भूकंप से हुई क्षति और जनहानि के बारे में फिलहाल अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

इमारतों को कराया खाली 

Advertisment

ग्रेटर बैंकॉक क्षेत्र की आबादी 1.7 करोड़ से अधिक है। जिनमें से कई लोग ऊंची इमारतों और अपार्टमेंट में रहते हैं। भूकंप के समय, करीब डेढ़ बजे इमारतों में अलार्म बजने लगे और बैंकॉक के घनी आबादी वाले क्षेत्र, खासकर ऊंची इमारतों और होटलों से लोगों को बाहर निकाला गया। भूकंप इतना शक्तिशाली था कि कुछ ऊंची इमारतों में स्थित स्विमिंग पूल में पानी की लहरें उठती हुई देखी गईं। 

दोनाें देशों में मचाई तबाही 

भूकंप ने दोनों देशों में भारी तबाही मचाई। 7.7 तीव्रता का यह भूकंप म्यांमार के मध्य क्षेत्र में था। इसका असर बैंकॉक में भी महसूस हुआ। 
Advertisment

बैंकॉक में तबाही

बैंकॉक में जहां कई ऊंची इमारतें और होटल भूकंप के कारण इमारतें हिलने लगीं। कई इमारतों में दरारें आ गईं और कुछ इमारतों के हिस्से गिरने की खबर भी सामने आई है। बैंकॉक की घनी आबादी वाले इलाकों में लोग घबराकर सड़कों पर आ गए। सुरक्षा बलों ने उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजने की कोशिश की। भूकंप के झटके इतने तेज़ थे कि लोगों को यह विश्वास ही नहीं हुआ कि यह केवल भूकंप का असर था।

म्यांमार में स्थिति

Advertisment
भूकंप का केंद्र म्यांमार के मोनीवा शहर से लगभग 50 किलोमीटर (30 मील) पूर्व में था। म्यांमार में भी भूकंप से भारी तबाही हुई। कई इमारतें पूरी तरह से ध्वस्त हो गईं और अनेक लोग मलबे के नीचे फंस गए। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वहां भी संचार और यातायात के माध्यमों में दिक्कतें आई हैं।

राहत कार्य जारी

भूकंप के बाद दोनों देशों में राहत कार्य शुरू कर दिए गए हैं। बैंकॉक में, जहां प्रमुख सड़कें और राजमार्ग प्रभावित हुए हैं, प्रशासन ने जल्द से जल्द यातायात बहाल करने की कोशिश की है। म्यांमार में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राहत संगठनों द्वारा मदद भेजी जा रही है। बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम कर रहे हैं। भूकंप के झटके न केवल बैंकॉक, बल्कि आसपास के क्षेत्रों और म्यांमार के बड़े हिस्से में भी महसूस किए गए। रिपोर्ट्स के अनुसार भूकंप के कारण ऊंची इमारतों के भीतर मौजूद स्विमिंग पूल्स में भी पानी में लहरें उठने लगीं। हालांकि, दोनों देशों में तत्काल जनहानि की कोई सूचना नहीं मिली है। लेकिन राहत कार्यों में तेजी लाई जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की नुकसान की पुष्टि की जा सके और प्रभावित लोगों को तुरंत मदद मिल सके।

भूकंप से हुए नुकसान का आकलन करना अभी चुनौती 

भूकंप के बाद अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति की निगरानी शुरू कर दी है। दोनों देशों के प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में अस्पतालों और अन्य आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। भूकंप से हुए नुकसान का आकलन करना और आगे की योजना बनाना सबसे बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि कई इलाके अब भी प्रभावित हैं और उन तक पहुंचने में समय लग सकता है। यह भूकंप एक बार फिर यह दिखाता है कि प्राकृतिक आपदाएं कभी भी किसी भी समय आ सकती हैं और इसके लिए तैयार रहना बहुत जरूरी है। दोनों देशों के लोग और प्रशासन इस संकट से निपटने के लिए पूरी ताकत से जुटे हुए हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने जताई चिंता 

पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को म्यांमा और थाईलैंड में भीषण भूंकप के कारण उत्पन्न स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि इस घड़ी में भारत दोनों देशों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। दक्षिण पूर्व एशिया में शुक्रवार को दो भीषण भूकंप आए जिससे थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक और पड़ोसी देश म्यांमा में इमारतें हिल गईं तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। 
international news
Advertisment
Advertisment