/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/02/Qz9qhzu5NdMZBKH3Svfy.jpg)
Norovirus Attack 200+ Passengers
HEALTH | norovirus : एक लग्जरी क्रूज जहां आराम और मस्ती की उम्मीद की जाती है, वहां नोरोवायरस ने आतंक मचा दिया है। क्वीन मैरी 2 क्रूज शिप पर सवार 200 से अधिक यात्रियों और क्रू मेंबर्स में इस संक्रामक वायरस की पुष्टि हुई है, जिसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने अलर्ट जारी कर दिया है। यह घटना एक बार फिर इस बात की याद दिलाती है कि नोरोवायरस कितनी तेजी से फैल सकता है।
जानें क्या है नोरोवायरस ?
नोरोवायरस एक अत्यधिक संक्रामक वायरस है जो गैस्ट्रोएंटेराइटिस (उल्टी-दस्त) का कारण बनता है। यह दूषित भोजन, पानी या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से तेजी से फैलता है। CDC के अनुसार, अमेरिका में हर साल 2 करोड़ से अधिक लोग इसकी चपेट में आते हैं।
कैसे फैलता है यह वायरस ?
- संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने से
- दूषित खाना या पानी पीने से
- संक्रमित सतहों को छूने के बाद मुंह, नाक या आंखों को छूने से
- क्रूज शिप्स, होटल्स या सामुदायिक स्थानों पर तेजी से फैलता है
नोरोवायरस के प्रमुख लक्षण
✔ तेज उल्टी
✔ पानी जैसे दस्त
✔ पेट में ऐंठन
✔ सिरदर्द और बुखार
✔ शरीर में दर्द
लक्षण 12-48 घंटे के भीतर दिखाई देते हैं और आमतौर पर 1-3 दिन तक रहते हैं, लेकिन संक्रमित व्यक्ति 2 हफ्ते तक वायरस फैला सकता है।
जानें नोरोवायरस से कैसे करें बचाव ?
- बार-बार साबुन से हाथ धोएं
- संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाएं
- फल-सब्जियों को अच्छी तरह धोकर खाएं
- सफाई का विशेष ध्यान रखें
क्रूज शिप्स पर क्यों फैलता है खतरा ?
क्रूज शिप्स पर यात्रियों का एक साथ रहना, सामूहिक भोजन और सीमित स्थान इस वायरस के फैलने के लिए आदर्श स्थिति बनाते हैं। CDC के मुताबिक, 90% से अधिक क्रूज पर नोरोवायरस के मामले सामने आते हैं।
क्या है नोरावायरस का इलाज ?
इसकी कोई विशिष्ट दवा नहीं है, लेकिन पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करके रिकवरी की जा सकती है। गंभीर मामलों में हॉस्पिटलाइजेशन की जरूरत पड़ सकती है।
सावधानी: अगर आपको या आपके परिवार में कोई इस तरह के लक्षण दिखाए, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
👉 यह खबर आपको कैसी लगी? कमेंट में बताएं और इसे शेयर करके सभी को सचेत करें!