कानपुर, वाईबीएन संवाददाता।
संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाकर कानपुर के भाजपाईयों ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर गुस्सा उतारा। प्रदर्शन के दौरान भाजपाईयों ने सपा के मुखिया पर टोटी चोर होने का आरोप लगाते हुए साफ कहा कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ भाजपाई जगह-जगह प्रदर्शन करेंगे और लोगों को बताएंगे कि सपा किस तरह आंबेडकर जी का अपमान कर रही है।
भाजपा महामानव की तरह करती है आंबेडकर जी का सम्मान
फूलबाग स्थित आंबेडकर प्रतिमा के बाहर भाजपा उत्तरी जिले अध्यक्ष अनिल दीक्षित द्वारा किये गए प्रदर्शन करने के दौरान भाजपा बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल भी मौजूद रहे और शहर की महापौर प्रमिला पांडे तथा महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर भी। जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संविधान निर्माता जिनका भाजपा इतना सम्मान करती है और भाजपाई संविधान रचयिता भीमराव आंबेडकर का महामानव के रूप में सम्मान करती है। उन्होंने तमाम अच्छे -अच्छे काम किये वहीं समाजवादी पार्टी के लोगों ने तमाम बुरे काम किये। समाजवादी पार्टी ने आंबेडकर जी का अपमान किया है। उसके कार्यकर्ता अखिलेश यादव को ऐसी फोटों भेंट कर रहे हैं जिसमें आधा चेहरा आंबेडकर जी का है और आधा सपा के मुखिया अखिलेश यादव का। अध्यक्ष ने अपनी बराबरी आंबेडकर जी से करने का कुत्सित प्रयास किया जो हो ही नहीं सकता है। भाजपा इसका विरोध करती हैं।
अखिलेश यादव से की माफी मांगने की मांग
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश के लगभग सभी जिलों में धरना प्रदर्शन किया और समाजवादी पार्टी पर अपना विरोध व्यक्त करते हुए नारे लगाए। भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि सपा द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जो अपमान किया गया है वह किसी भी दशा में ठीक नहीं है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने सपा मुखिया के खिलाफ जमकर नारे लगाए और उनसे इसके लिए माफी मांगने की भी मांग की। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जिस तरह से संविधान रचयिता बाबा साहब का अपमान किया है वह ठीक नहीं है। बाबा साहब के चित्र के साथ सपा मुखिया का चेहरा लगाना ठीक नही है। आधा चेहरा बाबा साहब का और आधा सपा सुप्रीमो अखिलेश सिंह का चेहरा लगाया है सपाई अखिलेश सिंह को महापुरुष बनाना चाहते हैं जबकि वह आम जनता भी नहीं रह गए हैं जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि हम सभी भाजपाई इस बात का विरोध करते हैं और कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। समाजवादी पार्टी अपनी हद में रहे नही तो वह दिन दूर नहीं जब समाजवादी पार्टी का नामोनिशान भारत देश से खत्म हो जाएगा |