Advertisment

kanpur news_ भाजपाईयों ने राहुल गांधी का पुतला फूंक की नारेबाजी

कानपुर के परेड चौराहे पर आज भाजपा युवा मोर्चा ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेसी नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजपाईयों ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नारेबाजी

author-image
Saras Bajpai
राहुल गांधी का पुतला जलाते भाजपाई |

राहुल गांधी का पुतला जलाते भाजपाई | Photograph: (कानपुर वाईबीएन)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कानपुर,वाई.बी.एन: संवाददाता। कानपुर के परेड चौराहे पर आज भाजपा युवा मोर्चा ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेसी नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजपाईयों ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि अब घोटाले सामने आने से घोटाले करने वाली कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता परेशान होकर भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं।

सत्ता में रहते किये घोटाले

पुतला दहन करने के लिये परेड चौराहे पर एकत्र हुए भाजपा नेताओं का कहना था कि गांधी परिवार ने सत्ता में रहते हुए राबर्ट वाड्रा के साथ मिल कर घोटाले पर घोटाले किये तथा घोटाले करवाये। उस समय कोई बोलने वाला नहीं था। देश की बागडोर संभालने के बाद हमेशा आम लोगों के हित की बात करने तथा भ्रष्टाचार को खत्म करने का संकल्प लेने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार जब सरकार उन सभी घोटालों को उजागर करने का काम कर रही है तब कांग्रेस सड़क पर उतर कर उनके उत्पीड़न का आरोप लगा रही है ।

जनता को गुमराह कर रहे कांग्रेस नेता

प्रदर्शन के दौरान कहा गया कि देश की जांच एजेंसियां जब अपना काम कर रही हैं तो घोटाला करने वाले परेशान होकर सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कानपुर में आज भाजयुमो ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कानपुर भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित और भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष शिवांग मिश्रा की अगुवाई नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। अनिल दीक्षित ने बताया कि ईडी ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा, राबर्ट वाड्रा और सुमन दूबे के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। कोर्ट के आदेश पर इनके खिलाफ गिरफ्तारी होनी चाहिए ।

Advertisment
Advertisment