Advertisment

kanpur news_मई दिवस पर मजदूरों को सम्मानित कर मुंह मीठा कराया,मजदूर हित में इंटक करेगा हड़ताल

मजदूर दिवस पर गुरुवार को कानपुर में कई कार्यक्रम आयोजित हुए जहां श्रम संगठनों ने अपनी मांगो को लेकर बीस मई को राष्टव्यापी हड़ताल की अपील की गई

author-image
Saras Bajpai
सम्मान

मई दिवस पर मजदूरों को सम्मानित करने किदवई नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारी। Photograph: (बाईबीएन न्यूज नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कानपुर,वाईबीएन संवाददाता। 

मजदूर दिवस पर गुरुवार को कानपुर में कई कार्यक्रम आयोजित हुए जहां श्रम संगठनों ने अपनी मांगो को लेकर बीस मई को राष्टव्यापी हड़ताल की अपील की गई वहीं किदवई नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मजदूरों का सम्मान कर उनका मुंह मीठा कराया। साथ ही भरोसा दिया कि व्यापार मंडल हमेशा मेहनत करने वाले मजदूरों के सुख दुख में शामिल रहेगा।

व्यापार मंडल हमेशा करेगी मजदूरों का सम्मान

कानपुर दक्षिण उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आज 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर एचडीएफसी बैंक के बगल मार्बल मार्केट किदवई नगर में आज दोपहर में आयोजित किये गये कार्यक्रम में मजदूरों का सम्मान माला, अंगोछा और मिल्टन की पानी बोतले देकर लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करा कर सम्मानित किया। यहां व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल उत्तम, महामंत्री अभिषेक पांडे मोनू, चेयरमैन विजय शुक्ला ने बताया कि 1 मई को मजदूर दिवस के उपलक्ष में इस भीषण गर्मी में गरीब मजदूर जिनका कोई पूछने वाला नहीं है मार्बलमार्केट में काम करने वाले मजदूरों को सम्मानित कर व्यापार मंडल के लोग गौरव महसूस कर रहे हैं इसमें प्रमुख रूप से अशोक शुक्ला जी बालकृष्ण गुप्ता जी विनय प्रकाश अवस्थी जी राम जी जायसवाल जी आदि लोग मुख्य रूप से रहे।

इटक के सम्मेलन में शामिल हुए तारिक अनवर

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर नेशनल इंडियन नेशनल डिफेंस वर्कर फेडरेशन द्वारा मई दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद तारीक अनवर ने किया। इस मौके पर इंटक के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह पी एस बाजपेई एच एन तिवारी विनोद तिवारी सिद्धनाथ तिवारी उमेश शुक्ला समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए इंटक के पदाधिकारीयों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये।

मजदूर हितों के लिये बीस मई को राष्टव्यापी हड़ताल करेगा इंटक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद तारिक अनवर ने बताया कि मजदूर दिवस यानी 1 मई को इंटक हर वर्ष एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन करती है। यह मजदूरों की याद में किया जाता है इस बार मई दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार से वर्तमान महंगाई को देखते हुए मनरेगा वर्कर्स की मजदूरी बढ़ाई जाने की मांग करने के साथ ही प्रत्येक ग्राम में मनरेगा कर्मी को संगठित कर एक कमेटी बनाये जाने का भी निर्णय लिया गया है। चीनी उद्योग के कर्मचारियों के वेतन पुनरीक्षण के साथ-साथ उनकी समस्याओं पर भी विचार करने का आवाहन किया गया है। संगठन ने केंद्रीय श्रम संगठनों द्वारा लिए गए निर्णय के क्रम में आगामी 20 मई को आयोजित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास करने का भी आवाहन किया गया है। कार्यक्रम में सभी मजदूरों से एकजुट होकर संघर्ष करने तथा आंदोलन करने की भी शपथ दिलाई गई है।

Advertisment
Advertisment