Advertisment

kanpur news_ भाजपा के खिलाफ जमीनी स्तर पर मोर्चा खोलेगी समाजवादी पार्टी

भाजपा द्वारा दिन में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करने के बाद सपा ने भी भाजपा के खिलाफ जमीनी स्तर पर मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है।

author-image
Saras Bajpai
सपा की बैठक

सपा कार्यालय में हुई बैठक को संबोधित करते नगर अध्यक्ष फजल महमूद। Photograph: (बाईबीएन न्यूज नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कानपुर वाईबीएन संवाददाता। 

Advertisment

भाजपा द्वारा दिन में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करने के बाद सपा ने भी भाजपा के खिलाफ जमीनी स्तर पर मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। बुधवार को हुई एक बैठक में तय किया गया कि सपा पीडीए मिशन आंबेडकर के लिखित संविधान में मिले अधिकारों के साथ भाजपा की पोल खोलेगी। भाजपा के खिलाफ शुरू होने वाले अभियान में सपा के सभी फ्रंटल संगठन शामिल होकर इस आंदोलन को धार देंगे।

कानपुर में सुबह भाजपा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ प्रदर्शन कर सपा मुखिया पर आंबेडकर जी का अपमान करने का आरोप लगाया था। प्रदर्शन के दौरान सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर इन्हें टोटी चोर तक कहा गया था। इसके बाद बुधवार क समाजवादी पार्टी के 17 फ्रंटल संगठनो तथा सपा विधानसभा अध्यक्षों की बैठक सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में सपा कार्याल में हुई। बैठक का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया।

Advertisment

आम लोगों को दिया जाएगा 2027 में परिवर्तन का संदेश

Advertisment

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सीमित तानाशाही की ओर बढ़कर जिस तरह से असंसदीय व आलोक तांत्रिक ढंग से जन विरोधी रवैया अपना कर जनहितों पर जो चोट कर रही है सपा इसका जवाब पीडीए मिशन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के लिखित संविधान में प्रदत्त अधिकारों से जनता को अवगत कराकर संसदीय संयमित ढंग से देकर 2027 में परिवर्तन का संदेश देकर नए युग की शुरुआत करेगी। इसमें सभी फ्रंटल संगठन भी शामिल होंगे।

युवाओं की मनोदशा नहीं समझ रही भाजपा सरकार

Advertisment

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि जिस तरह से युवाओं में आत्महत्या की प्रवृत्ति बढ़ी है लेकिन सरकार उनके मनोभाव पर मदद करना तो दूर रहा उनकी उपेक्षा कर उनको राहत भी नहीं दे पा रही है उल्टा अनर्गल बयानों द्वारा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी को असंसदीय शब्दों की बौछार से भाजपा का गिरते जनाधार के कारण खीझ की तस्वीर पेश कर गुमराह कर रहे हैं। ।

यह भी मौजूद रहे

बैठक मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद, प्रदेश सचिव के के शुक्ला, महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,नंदलाल जयसवाल,हाजी अयूब आलम,आंनद शुक्ला,परमवीर गंभीर,रजत मिश्रा,मो सारिया, वरुण जयसवाल,शादाब आलम, दीपक खोटे,अर्पित त्रिवेदी,के के मिश्रा,जमालुद्दीन जुनैदी, शिव कुमार बाल्मिक, शाकिब अब्बासी, अमित यादव, पंकज सोनी आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisment
Advertisment