/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/01/gWj58PBBcF3Kc5rWv7QT.jpg)
Photograph: (कानपुर वाईबीएन)
कानपुर, वाईबीएन संवाददाता।
फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे धरना देकर समाजवादी पार्टी के लोगों ने कहा कि सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर हमला करने वालों प्रदेश की सपा सरकार का संरक्षण प्राप्त है। धरना देने वालों ने कहा कि सपा के राष्टीय महासचिव व सांसद श्री सुमन की सुरक्षा के इंतजाम किये जाएं और हमलावरों को सबक सिखाया जाए।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद राम जी लाल सुमन को लगातार जान से मारने की धमकी उनके आवास एवं काफिले पर हमले किए जाने के विरोध में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूलबाग़ में स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना दिया और राष्ट्रपति महोदय को मांगों का ज्ञापन भेजा। इस धरने में शहर अध्यक्ष फजल महमूद विधायक अमिताभ बाजपेई विधायक नसीम सोलंकी विधायक हाजी मोहम्मद हसन रूमी और विधायक सतीश निगम के साथ-साथ अन्य लोग मौजूद थे।
प्रदेश में ध्वस्त हो गई है कानून व्यवस्था
धरने को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि प्रदेश में आए दिन जनता के उत्पीड़न हत्या लोग वह महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और अराजकता की घटनाएं आम हो गई हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। अपराधियों के हौसले पड़ गए हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार कानून का शासन स्थापित करने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। बीते कई सप्ताह से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद श्री राम जी लाल सुमन को करणी सेवा द्वारा लगातार जान से करने के धमकी दिया रहे तथा उनके आवास पर हमला भी किया गया। 5 दिन पूर्व उनके काफिले के ऊपर करणी सेना के लोगों ने हमला किया था। जिससे कि कई लोग घायल हो गए थे और वहां भी क्षतिग्रस्त हो गए थे।
सांसद पर हमला करने वालों को संरक्षण देना दलित विरोधी मानसिकता का परिचानक
इस घटना के बाद भी शासन व प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की है। शहर अध्यक्ष ने कहा कि हमलावरों को प्रदेश सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है इससे प्रदेश सरकार की दलित विरोधी मानसिकता स्पष्ट उजागर हो रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीडीए का नारा देकर समाज के सभी शोषित उत्प्रेरित वर्गों के सम्मान एवं संविधान प्रदत्त अधिकार की लड़ाई मजबूती से लड़ रहे हैं। इसको उत्तर प्रदेश की सरकार बर्दाश्त नहीं कर पा रही है और संविधान विरोधी मानसिकता का खुलेआम प्रदर्शन कर रही है। इन लोगों की लोकतंत्र और बाबा साहब द्वारा निर्मित भारतीय संविधान में कोई स्थान नहीं दिखाई दे रही है। सपाइयों ने मांग की है कि प्रदेश सरकार हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें और सांसद रामजीलाल सुमन को सुरक्षा प्रदान करें।