Advertisment

Kanpur Weather News : एक दिन में डेढ़ डिग्री तक बढ़ा तापमान, 40 के करीब पहुंचा पारा

सूरज की तपिश दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। रविवार और सोमवार के बीच एक दिन में तापमान में करीब दो डिग्री का इजाफा हुआ है और पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है।

author-image
Abhishek kumar
कानपुर में तापमान बढ रहा है।

कानपुर में गर्मी में इजाफा हो गया है। Photograph: (फोटो- प्रतीकात्मक)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता

सूरज की तपिश दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। रविवार और सोमवार के बीच एक दिन में तापमान में करीब दो डिग्री का इजाफा हुआ है और पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम का मिजाज लगातार सख्त होता जा रहा है, वहीं हवा की गति भी जोर पकड़ रही है। हालांकि मौसम विभाग ने तापमान में अंकुश लगने की संभावना जताई है क्योंकि बंगाल की खाड़ी से आर्द्र हवा आना शुरू हो गई है। मंगलवार से समुद्री हवा का बहाव हिमालय की तलहटी से होकर आने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

हवा की गति पर तय तापमान

हवा की तेजी और तपिश के बीच लुकाछिपी का खेल चल रहा है। हवा की गति मंद होती उस दिन सूरज के तेवर चढ़े नजर आते हैं और जिस दिन हवा गति पकड़ती है उस दिन सूरज की तपिश नरम पड़ जाती है। यही वजह है कि रविवार से सोमवार के बीच डेढ़ से दो डिग्री तापमान में इजाफ दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान में मामूली कमी 0.2 डिग्री दर्ज गई थी, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 38.2 डिग्री रहा था। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री रहा। पारा भले ही 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है लेकिन फिलहाल पार करने की स्थिति में नहीं लग रहा है।

बढ़ते तापमान पर लग सकता अंकुश

मौसम विभाग की माने तो बढ़ते तापमान पर अब अंकुश लगने वाला है। क्योंकि बंगाल की खाड़ी से आर्द्र हवा आनी शुरू हो गई है और समुद्री हवा का बहाव हिमालय की तलहटी से होकर आने वाला है। इससे अब तापमान की वृद्धि पर रोक लग सकती है लेकिन उमस बढ़ सकती है। मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मौसम में नया बदलाव होने की संभावना बढ़ गई है। पश्चिमी विक्षोभ के आने के साथ बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवा अपना असर दिखाएगी। बुधवार से तापमान में ठहराव दिखाई देगा। इससे कानपुर और आसपास का मौसम बदल जाएगा।

बादलों की आवाजाही लेकिन बारिश की उम्मीद कम

सीएसए कृषि विवि के डा. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार कानपुर मंडल में बादलों की आवाजाही रहेगी और तपिश का असर कम होगा। बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। हवा की दिशा एवं गति अगले दो दिन के दौरान बदलती रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी दोनों ओर से आने वाली हवा से मौसम में बदल सकता है।

Advertisment

एक नजर में मौसम का हाल

सीएसए कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य 3.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री ज्यादा था। आर्द्रता अधिकतम 53 प्रतिशत और न्यूनतम 25 प्रतिशत दर्ज की गई। 2.6 किमी/घंटा की गति से हवा का बहाव उत्तर-पश्चिम रहा। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बारिश की संभावना नहीं है लेकिन दिन/रात का तापमान सामान्य से अधिक हो सकता है

kkanpur news today in hindi
Advertisment
Advertisment