Advertisment

Kanpur Weather News : फिलहाल गर्मी से राहत के नहीं आसार, धूल भरी आंधी को भी रहें तैयार

सूरज की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया है आैर पारा 40 डिग्री पहुंचने को बेताब हो रहा है। मौसम में इस सप्ताह के अंत तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।

author-image
Abhishek kumar
एडिट
मौसम में बदलाव की स्थिति जारी है।

गर्मी के तेवर सख्त बने हैं। Photograph: (फोटो- ग्राफ‍िक्‍स)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता

सूरज की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया है आैर पारा 40 डिग्री पहुंचने को बेताब हो रहा है। मौसम में इस सप्ताह के अंत तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही आने वाले दो दिनों में धूल भरी आंधी के भी आसार बन रहे हैं, वहीं नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से गरज चमक के साथ छिटपुट बारिश भी हो सकती है। फिलहाल गर्मी के तेवर और उमस का सताना जारी रहेगा।

उत्तर भारत में राहत दे सकती नई मौसम प्रणाली

सीएसए के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार 8 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की पहाड़ियों पर असर डालेगा। साथ ही पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में एक चक्रवाती सिस्टम बनेगा। इसके अलावा पूर्व-पश्चिम ट्रफ इंडो-गंगेटिक मैदानों में फैलेगा। इसके चलते 9 से 12 अप्रैल के बीच उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में गरज चमक के साथ छिटपुट बारिश और धूल भरी आंधी देखने को मिल सकती है। इससे राजस्थान में कुछ हद तक गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि कानपुर में यह गर्मी सप्ताहांत तक बनी रह सकती है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

यूं रहा मौसम का हाल

रविवार को अधिकतम तापमान में 38.2 डिग्री रहा था,बकि सोमवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं मंगलवार को पारा कुछ नीचे आया और अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.2 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं आर्द्रता अधिकतम 63 प्रतिशत और न्यूनतम 32 प्रतिशत रही। हवा की दिशा भी उत्तर पश्चिम से बदलकर दक्षिण पूर्व रही, जिसकी औसत गति 5.8 किमी/घंटा दर्ज की गई।

मौसम का पूर्वानुमान

चशेआ कृषि एवं प्रौविवि एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों मे उंचाई पर हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं। इससे कहीं कहीं बूंदाबादी होने की होने की संभावना बन रही है। वहीं दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहने से फिलहाल गर्मी और उमस लोगों को सताएगी।

kanpur news today
Advertisment
Advertisment