/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/04/DvxVwRQ7AbLZDUuG656X.jpg)
कभी- कभी अनजाने में फोटो लेते समय या फिर वीडियो बनाते समय कैमरे में कुछ ऐसा नजारा कैद हो जाता है। जिसे देखकर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यूजर्स का चौकना लाजमी है। दरअसल एक लड़की छत पर खेड़े होकर एक वीडियो पर बना रही थी। तभी अचानक आसमान नीली रोशनी से भर गया। वीडियो को देखकर लोग अलग - अलग कयास लगा रहे हैं।
5 मिलियन से अधिक आ चुके है व्यूज
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। यह घटना 2024 की बताई जा रही है, जब पुर्तगाल में एक लड़की अपने दोस्तों के साथ नाइट आउट के दौरान आसमान के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रही थी, तभी उसके कैमरे में एक रहस्यमयी नीली रोशनी कैद हो गई। लड़की के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा और उसने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. कुछ ही घंटों में यह वीडियो वायरल हो गया।
She captured the COOLEST video of the meteor that fell in Portugal pic.twitter.com/J0Xe9rFAGE
— vids that go hard (@vidsthatgohard) May 20, 2024
लोग दे रहे तरह- तरह के रिएक्शन
सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर तरह - तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "लगता है कि धरती पर एलियंस आने वाले हैं।" दूसरे ने कहा, "इसकी वीडियो बनाने की टाइमिंग एकदम परफेक्ट थी।" तीसरे ने लिखा, "यह नजारा किसी हॉलीवुड साइंस-फिक्शन मूवी के सीन जैसा लग रहा है।"
क्या है वायरल वीडियो का सच
इस वीडियो को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA)ने इस घटना के बारे में एक बयान दिया है। ESA के अनुसार, यह रहस्यमयी नीली लकीर वास्तव में एक कॉमेट (धूमकेतु) के टुकड़े की वजह से दिखाई दी थी, जो पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते ही जलकर नष्ट हो गया।
धरती को नहीं है कोई खतरा
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि इससे धरती को कोई नुकसान नहीं है। यह उल्कापिंड पूरी तरह जलकर खत्म हो गया और उसका अंतिम भाग अटलांटिक महासागर में गिरा। यह कोई एलियन गतिविधि नहीं थी, बल्कि एक आम खगोलीय घटना थी। इससे हमारे वातावरण को कोई खतरा नहीं है।