Advertisment

Rajasthan में सुहागरात पर ऐसा क्या हुआ कि दूल्हे के उड़ गए होश? अगली सुबह जो दिखा, उस पर यकीन करना मुश्किल!

राजस्थान के श्रीगंगानगर में लुटेरी दुल्हन ने शादी की पहली रात ही दूल्हे को नशा देकर लूट लिया और फरार हो गई। 2 लाख देकर लाई गई दुल्हन ने नकदी, गहने और कीमती सामान उड़ा दिए। जानिए पूरा मामला!

author-image
Vibhoo Mishra
kuh
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

राजस्थान, ईबीएन नेटवर्क।

राजस्थान के श्रीगंगानगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां लुटेरी दुल्हन ने शादी के नाम पर ऐसा खेल खेला कि दूल्हे और उसके परिवार के होश उड़ गए। सुहागरात पर प्यार भरा साथ देने की जगह, उसने ऐसा गिफ्ट दिया कि पूरा परिवार माथा पीटकर रह गया।

सुहागरात पर दूल्हे को पिलाया नशा, और फिर…

35 वर्षीय जयवीर नाम के युवक ने 2 लाख रुपए देकर बिहार की संगीता कुमारी से शादी की थी। लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी नई नवेली दुल्हन सिर्फ लूटने के इरादे से आई थी। 5 मार्च 2025 की रात, सुहागरात के नाम पर संगीता ने दूल्हे को नशीला पदार्थ पिला दिया और जब वह बेहोश हो गया, तो गहने, नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गई।

यह भी पढ़ें: Holi का अनोखा रंग: 41 साल बाद दुल्हन ने तोड़ी परंपरा, इस बार दूल्हे संग हुई विदा!

बिचौलियों ने रचाया शादी का जाल

शादी 18 फरवरी 2025 को तय हुई थी। बिचौलियों ने जयवीर को भरोसा दिलाया कि संगीता परफेक्ट जीवनसाथी होगी। आधार कार्ड और फोटो दिखाकर फर्जी पहचान बनाई गई। 5 मार्च की रात सुहागरात के बहाने नशा देकर नई नवेली दुल्हन घर से लाखों के गहनों और एक लाख की नगदी पर हाथ साफ़ कर फुर्र हो गई।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Ratlam News : हाथ में यूरिन बैग लेकर अस्‍पताल से भागा मरीज, वजह जानकर आप भी पकड़ लेंगे माथा !

अब पुलिस कर रही जांच

पीड़ित जयवीर की शिकायत पर भादरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अब जांच की जा रही है कि आखिर संगीता और उसके साथियों ने कितने और लोगों को अपने जाल में फंसाया है। यह मामला उन लोगों के लिए चेतावनी है, जो बिना पूरी जांच-पड़ताल के शादी करने का फैसला लेते हैं। लुटेरी दुल्हनों के गिरोह सक्रिय हैं और मासूम लोगों को अपने जाल में फंसाकर लूटपाट कर रहे हैं।

Advertisment
Advertisment