/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/27/nigeria-dancer-2025-08-27-17-29-53.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।नाइजीरिया में छात्रों के डांस ग्रुप ने बॉलीवुड की मशहूर फिल्म अग्निपथ का गाना 'देवा श्री गणेशा' पर धमाकेदार डांस किया। उनको डांस को देखने के बाद हर कोई 'वाह' कहने पर मजबूर हो गया। इस डांस ग्रुप की वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि लाल रंग के कपड़े पहने छात्रों का समूह जोशीले बीट्स पर थिरकता हुआ दिखाई दे रहा है। उनके चेहरे के भाव ऊर्जा और खुशी से भरे हुए थे। क्लिप के साथ एक नोट लिखा था, "नमस्ते भारत, हमें उम्मीद है कि आपको यह पसंद आएगा।" इस वीडियो को अब तक 96 लाख बार देखा जा चुका है।
तेजी से वायरल हुआ वीडियो
यह डांस वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि कमेंट्स की भरमार हो गई है। नाइजीरियाई छात्रों की परफॉर्मेंस ने सभी को काफी प्रभावित किया है। कई यूजर्स ने विदेश में भारतीय संस्कृति के इस जोश से स्वागत को देखकर गर्व जताया है। एक यूजर ने लिखा, "आप सभी ने भारत का मान बढ़ाया है," जो भावनाओं को छू गया।
पढ़िए, यजर्स ने क्या-क्या कमेंट्स किए
एक यूजर ने सांस्कृतिक बारीकियों की ओर ध्यान दिलाते हुए कमेंट किया, "बहुत ही खूबसूरत... भारत से प्यार... बस एक निवेदन है, अगर आप ऐसा कर रहे हैं तो कृपया जूते उतार दें।" लोगों ने परफॉर्मेंस की ऊर्जा और सटीकता की भी खूब प्रशंसा की। एक फैन ने लिखा, "आप लोगों ने इस ऊर्जा को पूरी तरह सही साबित किया है। आप सभी कमाल के हैं।" एक अन्य ने कहा, "ऊर्जावान, शानदार और अद्भुत। इस बेहतरीन टीमवर्क के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। आप सभी से प्यार करता हूं और भारत का होने पर गर्व महसूस करता हूं। मुझे अपने भारत से बहुत प्रेम है।" एक और ने लिखा, "इस गाने में इतनी ऊर्जा और उत्साह है।"
गणेश चतुर्थी, जिसे गणेशोत्सव भी कहा जाता है, भारत के सबसे बड़े और लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। यह त्योहार भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जिन्हें बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य का देवता माना जाता है। पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ इस पर्व को मनाया जाता है।
Viral Video | social media