डेस्क, वाईबीएन नेटवर्क
आप आज तक कई जगहों पर घूमने गए होंगे। काफी कुछ अद्भूत नजारा देखा होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जिसके बारे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। यकीन करना भी आपके लिए मुश्किल होगा कि क्या कोई इस तरह की जगह हो सकती है। ये एक ऐसी जगह है जहां आपका शरीर केवल 10 मिनट में गल जाएगा।
कहां है ये डरावनी जगह
ऐसी कई जगहों के बारे में आपने सुना होगा, जहां जाते ही लोगों के मन में विचित्र ख्याल आने लगते हैं। उनका दिमार अलग ढंग से काम करने लगता है। ये आज हम जिस जगह की बात कर रहे हैं वो जगह यूक्रेन में है। इस जगह को लोग चेर्नोंबिल के नाम से जानते हैं। इस जगह पर साल 1986 में एक भयानक हादसा हुआ था। रिडियोएक्टिव जहर हवा में घुल गई थी। जिससे प्लॉट में मौजूद लगभग 40 लोगों की मौत हो गई थी।
10 मिनट में शरीर खत्म
इस हादस के बाद से लगभग 50 लाख लोग रेडिएशन की चपेट में आ चुके हैं और उन्हें खतरनाक बीमारी हो गई है। इसके कारण चार हजार लोगों की मौत भी हो गई है। बता दें रेडिएशन इतना खतरनाक है कि यहां 1110 साल तक इसका असर खत्म नहीं होगा। इसका साफ मतलब है कि यहां सालों तक तबाही रहने वाली है। सबसे ज्यादा रेडिएशन इसके मलबे में है। अगर आप इस मलबे के सामने 10 मिनट भी खड़े रहे तो आपका शरीर कुछ ही देर में खत्म हो जाएगा।