Advertisment

नाथनगरी बरेली में मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी द्वारा विशाल मां वंदना यात्रा का आयोजन

नाथनगरी बरेली में विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के तत्वाधान में एक विशाल मां वंदना यात्रा का आयोजन किया गया। इस भव्य यात्रा में नारी शक्ति ने भगवा ध्वज, तलवारें, और दंड लेकर शक्ति प्रदर्शन किया।

author-image
Sudhakar Shukla
Maa Vandana Yatra
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

बरेली। नाथनगरी बरेली में विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के तत्वाधान में एक विशाल मां वंदना यात्रा का आयोजन किया गया। इस भव्य यात्रा में नारी शक्ति ने भगवा ध्वज, तलवारें, और दंड लेकर शक्ति प्रदर्शन किया। भारत माता की जय के उद्घोष से पथ संचलन करते हुए यह यात्रा पूरे शहर में भ्रमण करती रही।

रानी लक्ष्मीबाई की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, बालिकाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन

यात्रा के दौरान रानी लक्ष्मीबाई, वीरांगना दुर्गावती, भारत माता, और पुण्य श्लोका अहिल्याबाई की सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बालिकाओं द्वारा दंड चलाकर किया गया शक्ति प्रदर्शन विशेष रूप से प्रशंसा का पात्र बना। यात्रा से पहले कृष्ण लीला स्थल में एक विशाल जनसभा का आयोजन हुआ, जिसमें प्रमुख वक्ता डॉ. बबिता शर्मा और मुख्य अतिथि श्रुति गंगवार जी ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर मातृशक्ति की क्षेत्र संयोजिका श्री विमल शुक्ला दीदी ने भी प्रेरणादायक उद्बोधन दिया।

इसे भी पढ़ें-बरेली का एक ऐसा रोड... जहां से आज तक अतिक्रमण नहीं हटवा पाए अफसर

Advertisment

लव जिहाद जैसे सामाजिक खतरों से सावधान रहें: वक्ताओं ने किया आगाह

वक्ताओं ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुण सीखने और समाज में महिलाओं की सशक्त भूमिका को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने अपील की कि युवा लड़कियां सोशल मीडिया पर समय व्यतीत करने के बजाय दुर्गा वाहिनी से जुड़कर शस्त्र और शास्त्र विद्या में निपुण बनें। उन्होंने लव जिहाद जैसे सामाजिक खतरों से सावधान रहने और जेहादी म्लेच्छ मानसिकता के विरुद्ध संगठित होकर संघर्ष करने का संदेश दिया।

इसे भी पढ़ें-कायस्थ सेना कल्याण परिवार द्वारा होली मिलन, शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह का आयोजन

इस कार्यक्रम का सफल संचालन दुर्गा वाहिनी की महानगर संयोजिका रोली तोमर ने किया। कार्यक्रम में सुनीता सिंह, साधना सिंह, तरुण कपूर, चंद्रप्रभा जी, गीता सिंह, प्रीति आर्य, चित्रा गंगवार और नीलम रस्तोगी जैसी प्रमुख महिलाओं की उपस्थिति रही।

Advertisment
Advertisment
Advertisment