/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/05/82Wc7x0gFbOf5Mrq6Qbn.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के मंडलीय मंत्री और शिक्षक संघ छत्रपति शिवाजी महाराज इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ़ रणविजय सिंह यादव और गुरुनानक खालसा इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हरीशंकर के बीच हुए विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। 24 घंटे पहले दोनों के बीच बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वाॅयरल हुआ था। उसमें प्रधानाचार्य डॉ़ रणविजय सिंह ने कहा था कि डाॅयरेक्टर से कहकर हरिशंकर को अपने कॉलेज के अटैच कराकर घास छिलवाएंगे। उसी मुद्दे पर प्रधानाचार्य की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महासचिव अवधेश मिश्र के साथ भी हॉट टॉक हो गई। उसमें प्रधानाचार्य से अवधेश मिश्र की हरिशंकर के मुद्दे को लेकर लंबी तू-तू-मै-मै हुई। प्रस्तुत हैं प्रधानाचार्य डॉ़ रणविजय सिंह यादव और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महासचिव अवधेश मिश्रा के बीच बातचीत के प्रमुख अंश-
अवधेश मिश्रा: हेलो, जी नमस्कार। मैं अवधेश मिश्रा बोल रहा हूं। शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ का प्रदेश महासचिव। कैसे हैं आप।
डॉ़ रणविजय सिंह यादव: हां, हेलो। जी, जी, नमस्कार। बस, बढ़िया
अवधेश मिश्रा: अच्छा, एक हमारे कर्मचारी के साथ आपने अभद्र व्यवहार किया। उसकी हमें शिकायत मिली है। उसी संबंध में हमें जानकारी चाहिए।
डॉ रणविजय सिंह यादव: पहले आप वह ऑडियो सुनिए। आपके पास नहीं हो तो मैं भेज दूं। एक मिनट, मैं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट का मंडलीय अध्यक्ष हूं डॉ रणविजय सिंह यादव।
अवधेश मिश्रा: मैं जानता हूं आपको।
डॉ रणविजय सिंह यादव: मेरा परिचय देना बनता है। पहले ऑडियो आप सुनें। उसके बाद बताएं कि मैंने अभद्र भाषा कहां इस्तेमाल की।
अवधेश मिश्रा : पहले ये बताइए। हमारा कर्मचारी शिक्षणेत्तर संघ का जिला मंत्री भी है। क्या वह कोई दरख्वास्त नहीं दे सकता है।
डॉ रणविजय सिंह यादव: किसके लिए। क्या एसी हटाने की दरख्वास्त देगा। एक मिनट सुनिए। कौन से विद्यालय में कर्मचारी हैं आप। (बातचीत के शोरगुल के बीच में) एक मिनट, एक मिनट । टोन नीची करके बात करना। मैं आपका प्रिंसिपल नहीं है।
अवधेश मिश्रा : आप भी आवाज धीमी करके बात कीजिए।
डॉ रणविजय सिंह यादव : मैं प्रिंसिपल भी हूं और अपने शिक्षक संघ का मंडलीय अध्यक्ष भी हूं।
अवधेश मिश्रा : आप गवर्नर क्यों न हों। इससे मतलब नहीं है। आप ऐसे बात नहीं कर सकते, जैसे आपने बात किया है।
डॉ़ रणविजय सिंह : तुम्हें जो करना है, वो कर लो। ठीक है।
अवधेश मिश्रा : औकात में रहकर बात कीजिए। हमारे कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार करेंगे। आप डायरेक्टर से ऊपर हो गए हैं क्या। हमारे कर्मचारी से घास छिलवाएंगे?
डॉ़ रणविजय सिंह : एक मिनट, एक मिनट। तुम्हारी क्वालीफिकेशन क्या है भाई। ऑडियो सुनना आता है तुम्हें
अवधेश मिश्रा : जितनी तुम्हारी क्वालीफिकेशन है। उससे ज्यादा क्वालीफिकेशन है हमारी।
डॉ़ रणविजय सिंह: इसीलिए चपरासी बने हो।
अवधेश मिश्रा: चपरासी आदमी नहीं होता है क्या । आप ऐसे बात करेंगे किसी से।
डाॅ रणविजय सिंह: ऐ मिस्टर, तमीज से बात करिए।
अवधेश मिश्रा: तमीज से आप बात करिए। आप प्रधानाचार्य पद के लायक नहीं हैं। कैसे आप प्रधानाचार्य बन गए। आपको सभ्यता नहीं मालुम है। अकल नहीं है आपको। आप चपरासी-चपरासी बोल रहे हैं।
डॉ़ रणविजय सिंह : आप जैसा आदमी हमको समझाएगा। हम तुमको भी अपने कॉलेज से अटैच कराएंगे।
अवधेश मिश्रा : तुम्हारी औकात हो तो अटैच कराओ। अगर आप ऐसे शोषण करेंगे तो प्रधानाचार्य के लायक नहीं रहेंगे।
डॉ रणविजय सिंह : तुम जैसे चपरासी हमें रोक लेंगे। धमकी दे रहे हो न।
अवधेश मिश्रा : मैं धमकी नहीं, चेतावनी दे रहा हूं।
डॉ रणविजय सिंह : पहले सुन ले भाई। मैं शिक्षक संघ शर्मा गुट का मंडलीय अध्यक्ष डॉ रणविजय सिंह यादव
अवधेश मिश्रा : आप हमारे कर्मचारी से झाडू लगवाएंगे। झाडू लगाने के लिए जमादार होता है।
डॉ़ रणविजय सिंह : चपरासी झाडू मारने का। बच्चों के कच्छे साफ करने का। सब काम करेगा। दारु पीकर बात कर रहे हो। दिन में दारु पिया करो। रात में दारु पीकर बात मत किया करो।
अवधेश मिश्रा : मैं पंडित अवधेश मिश्रा अयोध्या का हूं। सनातनी ब्राम्हण हूं। दारु नहीं पीता हूं।
डॉ रणविजय सिंह : क्या चपरासी एसी की आउटडोर हटाएगा। इतने साल से एसी लगा हुआ है।
अवधेश मिश्रा : इस एसी का बिल कौन भर रहा है। क्या यह नियम के तहत भरा जा रहा है।
एसएसपी और डीएम को भी दी गई शिकायत, ऑडियो सीडी सौंपी
(यह बातचीत शिक्षक संघ शर्मा गुट के मंडलीय अध्यक्ष और छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ रणविजय सिंह यादव के बीच मोबाइल पर हुई है। उसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दोनों के बीच काफी देर तक गर्मागरम बहस गुरुनानक खालसा इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हरिशंकर के साथ अभद्र व्यहार को लेकर हुई है। हरीशंकर ने प्रधानाचार्य डॉ़ रणविजय सिंह के खिलाफ सुभाषनगर थाने में पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही अपने साथ हुए अभद्र व्यवहार की ऑडियो सहित सीडी बनाकर एसएसपी और डीएम से भी शिकायत की है। )
यह भी पढ़ें-कृषि विभाग: मझगवां के गोदाम प्रभारी बिसौली के दुकानदारों को बेच आए मक्के का बीज