Advertisment

Bareilly News- जिन रास्तों से शोभायात्रा निकलती है उनमें बिजली, डिश व इंटरनेट के तारों को ऊंचा करें : एडीएम सिटी

बरेली के एडीएम सिटी अविनाश सिंह ने बरेली की सड़कों के सुदृढ़ीकरण व विद्युत विभाग से तारों को ऊपर किए जाने के सम्बन्ध में जानकारी ली। एडीएम सिटी की तरफ से कहा गया कि विद्युत तारों के साथ ही डिश व इंटरनेट के तारों को भी ऊंचा कराया जाए।

author-image
YBN News
Bareilly ADM city order on shobha yatra

बरेली। वाईपीएन संवाददाता ।  जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में गंगा महारानी शोभा यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में बैठक हुई। इसमें एडीएम सिटी ने संबंधित अधिकारियों को पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन के बारे में जानकारी ली। लोक निर्माण विभाग से मार्ग के सुदृढ़ीकरण व विद्युत विभाग से तारों को ऊपर किए जाने के सम्बन्ध में पूछा। एडीएम सिटी को बताया गया कि कार्य चल रहा है। समय रहते पूरा करा लिया जाएगा।

तारों को ऊंचा कराया जाए

एडीएम सिटी की तरफ से कहा गया कि विद्युत तारों के साथ ही डिश व इंटरनेट के तारों को भी ऊंचा कराया जाए। वह शोभायात्रा में बाधक ना बने। आयोजकों द्वारा अवगत कराया गया कि बिहारीपुर ढाल पर टेलीफोन केखंभे  खड़े है। यह शोभायात्रा में बाधा बनते हैं। उन्हें हटवाया जाए।  एडीएम ने कहा कि  शोभायात्रा व उर्स आयोजकों द्वारा वालंटियर के नाम, मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराए। उनको बताया गया कि अधिकांश नाम व मोबाइल नम्बर दिए जा चुके हैं। वालंटियरों को पहचान के रूप में टी शर्ट दी जाएगी। उससे उन्हें पहचानने में असुविधा न हो।

सीवर के चैम्बर रोड के लेविल से नीचे हो गए

अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मुख्य सड़कों पर सीवर के चैम्बर रोड के लेविल से नीचे हो गए हैं। उन्हें ठीक कराया जाए। अन्यथा यह दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। उर्स-ए-आला हजरत 18, 19 20 अगस्त को है व 19 अगस्त को श्री गंगा महारानी की शोभायात्रा भी निकलेगी।   जिलाधिकारी ने कहा कि जोगी नवादा में जिस प्रकार सौहार्द की मिसाल पेश की गयी है। गंगा, जमुनी तहजीब को बरकरार रखने में सभी ने सहयोग किया है। उसी प्रकार आगे भी हर आयोजन व पर्व पर सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाया जाए।   जो लोग उर्स में शरीक होने आएं वो बरेली से अच्छी यादें लेकर लौटे।  बाहर जाकर यहां के सौहार्द के बारे में सभी जगह बताएं। कोई भी जोश में होश न खोने पाएं। आप सभी सौहार्द के सिपाही हैं। यह आपका दायित्व है कि ऐसे लोगों को समझाएं।  

 शोभायात्रा जैसे त्यौहार सकुशल सम्पन्न हों

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि उर्स व गंगा महारानी की शोभायात्रा जैसे त्यौहार सकुशल सम्पन्न कराए जाएंगे। यदि कोई माहौल खराब करने का प्रयास करेंगा तो उनसे सख्ती के साथ निपटा जाएगा।   बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 विश्राम सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात, अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम व द्वितीय, शोभायात्रा के आयोजक सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisment

Uttar Pradesh breaking news | Latest News Uttar Pradesh | up news | latest up news | up news hindi | bareilly news | bareilly news in hindi | bareilly news latest update | Bareilly News Live | Bareilly news today | bareilly news today live | Bareilly news update

Bareilly news update bareilly news today live Bareilly news today Bareilly News Live bareilly news latest update bareilly news in hindi bareilly news up news hindi latest up news up news Latest News Uttar Pradesh Uttar Pradesh breaking news
Advertisment
Advertisment