Advertisment

Bareilly News: हाशिए पर पड़े समुदाय को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहा अपना दल : अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय मंत्री

अपना दल-एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन जरूरी है। व्यवस्था परिवर्तन से हमारा तात्पर्य यह है कि आजादी की लड़ाई से अब तक जो लोग शोषित-वंचित तबके के रूप में रह गए हैं, उन्हें उनका अधिकार मिले।

author-image
Akhilesh Sharma
WhatsApp Image 2025-11-04 at 8.44.35 PM

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल बरेली में समारोह में बोलते हुए। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

बरेली, वाईबीएन नेटवर्क। अपना दल-एस के स्थापना दिवस पर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि डॉक्टर सोनेलाल पटेल ने सत्ता परिवर्तन नहीं, व्यवस्था परिवर्तन की बात कही थी। व्यवस्था परिवर्तन से हमारा तात्पर्य यह है कि आजादी की लड़ाई से अब तक जो लोग शोषित-वंचित तबके के रूप में रह गए हैं, उन्हें उनका अधिकार मिले। उन्हें उचित सम्मान मिले। सभी संसाधनों में उनकी भी भागीदारी सुनिश्चित हो।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चारों स्तंभों में जब तक शोषित और वंचित समाज की भागीदारी सुनिश्चित नहीं होगी, तब तक व्यवस्था पुराने ढर्रे पर ही चलेगी और व्यवस्था में परिवर्तन नहीं होगा। कहा कि अपना दल हाशिए पर पड़े समुदाय को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहा है। 30 वर्षों की यात्रा के बाद आज अपना दल उत्तर प्रदेश की तीसरी बड़ी पार्टी है। इस बीच हमने कई बड़ी चुनौतियों का सामना किया।
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मीडिया के साथी कभी अपना दल को वोट कटवा लिखते थे। आज वही मीडिया के साथी अपना दल को उत्तर प्रदेश की तीसरी बड़ी पार्टी लिखते हैं। यह सब अपना दल के कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है। यह सब डॉ. सोनेलाल पटेल की सोच का परिणाम है। डॉ. सोनेलाल पटेल के समय हमारे चार चार विधायकों को बड़े दलों ने लालच देकर अपनी पार्टी में शामिल कर लिया था। लेकिन, अब स्थिति बदल चुकी है। अब अपना दल-एस उतर प्रदेश की तीसरी बड़ी पार्टी है।
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के लिए आवाज अपना दल ने उठाई। हम उन लोगों में से नहीं हैं जो सत्ता के सुख के लिए राजनीति में हैं। हम हाशिए पर खड़े वंचित और शोषित समाज की आवाज हैं। नीट की परीक्षा में पिछड़ों के आरक्षण के लिए अपना दल ने आवाज उठाई। ओबीसी की क्रीमी लेयर की आय सीमा का दायरा बढ़ाने के लिए अपना दल ने आवाज उठाई। उत्तर प्रदेश में आउटसोर्सिंग की भर्तियों में पिछड़े, दलित और शोषित समाज के लोगों को आरक्षण देने की मांग अपना दल ने उठाई। नतीजतन सरकार ने उसे लागू कराया।
उन्होंने कहा कि इस देश में जातिगत जनगणना की मांग अपना दल निरंतर कर रहा है। और भारत सरकार ने जातिगत जनगणना का निर्णय लिया है। अब हम पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय की स्थापना के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 69 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए भी अपना दल ही आवाज उठा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ समय बाद पंचायत चुनाव है। उसके कुछ समय बाद उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव है। अपना दल की गाड़ी को कार्यकर्ता प्रेम और स्नेह रूपी मतों से आगे बढ़ाएं। फिर देखें कि आपका अपना दल क्या कमाल करता है। आज यहां से सभी लोग एक संकल्प लेकर जाएं कि अपने बल से अपना दल को नंबर एक पार्टी बनाना है। हर पिछड़े, शोषित और वंचित की उम्मीद का दीया जलाना है।

यह भी पढ़ेंः-

Bareilly News: फिर गरजा बीडीए का बुलडोजर, सीबीगंज में 18 बीघा में बन रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त

Bareilly News: बीडीए ने इज्जतनगर के गांव धौरेरा माफी में 2 अवैध कालोनियों को कराया ध्वस्त

Bareilly News: मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति बैठक में पार्किंग और बिजली सुधार पर जोर, नाथधाम टाउनशिप की योजना भी तैयार

Advertisment

Bareilly News: फिर गरजा बीडीए का बुलडोज़र, इज्जतनगर में दो अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

Advertisment
Advertisment