Advertisment

सरस्वती शिशु मंदिर में मनाया बसंत पंचमी महोत्सव

शहर के नैनीताल रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में बसंत पंचमी पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 7:15 बजे विद्यालय में सुंदरकांड पाठ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

author-image
Sudhakar Shukla
mandir
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

बरेली। शहर के नैनीताल रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में बसंत पंचमी पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 7:15 बजे विद्यालय में सुंदरकांड पाठ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद यज्ञ संपन्न हुआ। पुरोहित रविंद्र कुमार पांडेय ने यजमान विद्यालय के व्यवस्थापक दिनेश मलिक, प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह के साथ यज्ञ कार्य किया। यज्ञकार्य में स्टाफ, अभिभावक और भैया-बहनों ने सहभाग किया।

इसे भी पढ़ें-आईवीआरआई में देश भर के पशु चिकित्सा अधिकारियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

मां शारदे की पूजा-अर्चना की।

विशिष्ट अतिथियों में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, जगदीश मलिक, विक्रम सरदाना, डॉ. सूर्यकांत, राजेश्वरी दत्त तिवारी आदि रहे। यज्ञ के बाद दिनेश मलिक, राजीव अग्रवाल, सुनील कुमार सिंह आदि मां शारदे की पूजा-अर्चना की।

इसे भी पढ़ें-सुरेश बाबू मिश्रा को मिलेगा प्रताप नारायण मिश्र सम्मान

बच्चों का विद्यारंभ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इसी कड़ी में भैया-बहनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने वीर बालक हकीकत राय के बलिदान दिवस उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके अलावा प्ले ग्रुप में प्रवेश लेने वाले बच्चों का विद्यारंभ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन रामकिशोर श्रीवास्तव ने किया। मीडिया प्रभारी संजीव उपाध्याय आदि मौजूद थे।

Advertisment
Advertisment
Advertisment