/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/05/aBbgqnaB08OfI9G0CNfj.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
Bareilly News : नवरात्र पर बीडीए ने रामायण वाटिका को खोलने को निर्णय लिया। नवरात्र के दौरान रामायण वाटिका चार घंटे के लिए शाम चार से आठ बजे तक खुली रहेगी। इस दौरान भजनों के बीच श्रद्धालु प्राकृति का आनंद ले सकेंगे।
बीडीए ने नवरात्र को देखते हुए रामायण वाटिका को रविवार से खोल दिया है। नवरात्र भर रामायण वाटिका श्रद्धालुओं के लिए खुली रहेगी। डोहरा रोड स्थित बीडीए की रामगंगानगर आवासीय योजना में रामायण वाटिका को इस तरह विकसित किया गया कि उसमें राम वनगमन की झलक दिखती है। यहां श्रीराम के वनगमन से जुड़े प्रसंगों पर अलग-अलग वाटिकाएं बनाई गई हैं।
11 मार्च से बंद थी रामायण वाटिका
पुष्प प्रदर्शनी के बाद 11 मार्च को रामायण वाटिका को मरम्मत कार्य के चलते बंद कर दिया गया था। अब नवरात्र के लिए इसे दोबारा पयर्टकों और श्रद्धालुओं के लिए खोला गया। नवरात्र के बाद इसे दोबारा बंद कर दिया जाएगा। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंदन ए के मुताबिक रामायण वाटिका नवरात्र भर शाम चार से आठ बजे तक पयर्टकों के लिए खुली रहेगी। इस दौरान पर्यटक वाटिका में घूमकर धार्मिक वातावरण का आनंद ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: एक अप्रैल से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई