/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/07/oEmYt7T22oDRR3w2Gk2Y.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
Bareilly News : बरेली में सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान ध्वजारोहण कर कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई। पदाधिकारियों ने पार्टी के संघर्ष और सफलता को लेकर चर्चा की। इसके बाद प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।
सांसद छत्रपाल गंगवार ने प्रेसवार्ता में कहा कि जनसंघ से अलग होकर 1980 में स्थापित यह पार्टी आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बन चुकी है। बीजेपी 15 राज्यों में अपनी सरकार चला रही है, वहीं इसके नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन 21 राज्यों में सत्ता में है। पार्टी ने काफी विकास किया और अब यह दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के जीवन में खुशहाली ला रहे हैं। देश श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के सपनों का भारत बन रहा है।
आम आदमी के लिए होगा वक्फ की संपत्तियों का इस्तेमाल
सांसद ने कहा कि वक्फ बिल संशोधन से कोई वर्ग नाराज नहीं है, जो लोग वक्फ की संपत्ति पर कब्जा किए हुए हैं, उन्हें ही परेशानी है। वक्फ की संपत्तियों का इस्तेमाल आम आदमी के लिए होगा। इस दौरान वनमंत्री डॉ. अरुण सक्सेना, विधायक डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य, डॉ. श्याम बिहारी लाल, एमएलसी महाराज सिंह, जिलाध्यक्ष बरेली सोमपाल शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, पवन शर्मा, गुलशन आनंद, रामगोपाल मिश्रा, श्रुति गंगवार, शीतल गुलाटी, मनीष अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, बंटी ठाकुर, डॉ. निर्भय गुर्जर, प्रभु दयाल लोधी, अजय सक्सेना, विष्णु शर्मा, अभय चौहान, राहुल साहू आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- वन विभाग मंदिरों में बनाएगा शक्ति वाटिकाएं, संपर्क मार्गों पर पौधे रोपकर किए जाएंगी संरक्षित