/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/17/Af6UhEn52DgBQ46HeH91.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
बरेली। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस में नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना का महानगर पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ उनका अभिनंदन किया और संगठन को सशक्त बनाने के लिए एकजुटता व्यक्त की।
महापौर डॉ. उमेश गौतम ने दी अधीर सक्सेना को बधाई
इस मौके पर महापौर डॉक्टर उमेश गौतम ने बधाई देते हुए कहा कि अधीर सक्सेना को दोबारा महानगर अध्यक्ष बनाने में आप सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का सहयोग है। उन्होनें भाजपा के सभी अभियानों में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। बरेली महानगर की पहचान संगठन में बनी। इस मौके सभी महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
इसे भी पढ़ें-Bareilly : कैंट विधायक ने तीनों जिलाध्यक्ष को दी बधाई
गुलशन आनंद, डॉ. तृप्ति गुप्ता सहित कई गणमान्य हुए शामिल
इस मौके पर प्रमुख रूप से महापौर डॉ उमेश गौतम, एससी एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया, महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे, गुलशन आनंद, पूरन लाल लोधी, डॉ सीपीएस चौहान, डॉ तृप्ति गुप्ता, प्रभु दयाल लोधी, विष्णु शर्मा, पूर्व पार्षद विकास शर्मा, नीलम जेठा, रेखा श्रीवास्तव, योगेंद्र शर्मा, संजीव शर्मा, अमन सक्सैना, राजकिशोर कश्यप, योगेश कुमार,श्वेत सक्सेना, गौरव गुप्ता, विपिन भास्कर, अजय चौहान,विशाल गुप्ता मौजूद थे।