Advertisment

Bareilly : कैंट विधायक ने तीनों जिलाध्यक्ष को दी बधाई

कैंट विधायक प्रदेश सहकोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने बरेली जिले के तीनों जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, आदेश प्रताप सिंह और अधीर सक्सेना के मनोनयन पर उनका पतका पहनाकर और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। साथ ही निर्वाचित होने पर बधाई दी।

author-image
KP Singh
mla sanjeev agarwal

आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह का स्वागत करते कैंट विधायक संजीव अग्रवाल।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

बरेली। कैंट विधायक एवं प्रदेश सहकोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने बरेली जिले के तीनों जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, आदेश प्रताप सिंह और अधीर सक्सेना के मनोनयन पर उनका पतका पहनाकर और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। साथ ही निर्वाचित होने पर बधाई दी।

यह भी पढ़ें- भाजपा जिला और महानगर अध्यक्ष: वर्चस्व की लड़ाई में विधायक पर भारी पड़े मेयर

भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा
बरेली जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा का स्वागत करते कैंट विधायक संजीव अग्रवाल।

 यह भी पढ़ें- भाजपा की घोषणा: सोमपाल शर्मा बरेली और आदेश प्रताप सिंह आंवला के जिला अध्यक्ष बने

Advertisment

कैंट विधायक ने कहा कि हम सभी के लिए संगठन ही सर्वोपरि है। हम सबसे पहले भाजपा कार्यकर्ता हैं, विधायक बाद में। विधायक कार्यकर्ताओं ने ही बनाया है। प्रदेश पदाधिकारी होने के नाते वह कहना चाहते हैं कि संगठन के कामों के लिए वह हमेशा तैयार रहते हैं। आज भी तैयार है और सदैव रहेंगे।
उन्होंने नवनिर्वाचित तीनों अध्यक्षों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें- बरेली भाजपा संगठन से ब्राह्मणों का पत्ता साफ, 2027 में दिखेगा असर

इस दौरान कैंट विधायक के साथ राज बहादुर सक्सेना, अरूण कश्यप, सोनू कालरा, अमरीश कठेरिया, राजू मिश्रा, संजीव सिंह, ब्रजेश मिश्रा, हर्षित गुप्ता, योगेश बंटी, धर्मेंद्र शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisment
Advertisment