/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/30/7FkKIZB6o12kmDtuLM5E.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का चित्र बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के साथ लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल होने के विरोध में भाजपा के स्थानीय नेताओं ने आंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि सपा सुप्रीमो ने अपने चित्र के साथ बाबा साहब का चित्र लगाकर उनका अपमान किया है। देश बाबा साहब का अपमान किसी भी हाल में नहीं सहेगा।
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क में धरना-प्रदर्शन करके सपा मुखिया के इस व्यवहार के प्रति विरोध जताया। सबसे पहले भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह शाक्य और महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद धरना-प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि बाबा साहेब का अपमान भाजपा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। समाजवादी पार्टी ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की छवि का अपमान करते हुए जो चित्र (ग्राफ़) जारी किया, जिसमें बाबा साहब की बड़ी तस्वीर के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की भी तस्वीर लगाई गई। यह न केवल दलित समाज का, बल्कि समूचे राष्ट्रनायक का अपमान है। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने इससे समाजवादी पार्टी के नेताओं की यह हरकत दुर्भाग्यपूर्ण है। बाबा साहेब का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
यह बाबा साहब का नहीं, दलित समाज का अपमान
एससी/ एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव का यह कृत्य न केवल दलित समाज, बल्कि समूचे राष्ट्र का अपमान है। ऐसी हरकत से उनकी मानसिकता का पता लगता है। भाजपा नेता अनिल कुमार एडवोकेट और गुलशन आनंद ने कहा कि जो राष्ट्र नायक का सम्मान नहीं कर सकता। वह भला किसका सम्मान करेगा। भाजपा नेता पंडित राम गोपाल मिश्रा ने कहा कि बाबा साहब डाॅ भीमराव आंबेडकर की बड़ी तस्वीर के साथ अखिलेश यादव की भी तस्वीर लगाई गई। दलित समाज का अपमान है। धरना-प्रदर्शन में निवोतिता श्रीवास्तव ,दीपक सोनकर,प्रभु दयाल लोधी, प्रत्तेश पांडे, अरुण कश्यप, अजय प्रताप सिंह,अमरीश कठेरिया, प्रवेश वर्मा, सूर्यकांत मौर्य, राजकिशोर कश्यप, योगेश कुमार,मोहित तिवारी,शिखा मल्होत्रा, राजीव कश्यप, कन्हैया राजपूत, नरेंद्र मौर्य, बृजेश प्रताप सिंह, जयदीप वाल्मीकि, अजय मौर्या, मोहित कपूर,सुधा सक्सेना, अतुल कपूर, अजय चौहन, पुष्पेंद्र पटेल,गौरव गुप्ता, सुधांशु सक्सेना,विपिन भास्कर, गरिमा कमांडो, संतोष कश्यप, विवेक पटेल, डॉ बनवारी लाल शर्मा, छागमल मौर्य, अजय रत्नाकर, बबलू पटेल, पूनम गौतम, रोहित राकेश, आरती गुप्ता, पुष्पेंद्र शुक्ला, बिंदु सक्सेना समेत महानगर भाजपा पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, पाषर्दगण और कार्यकर्ता शामिल थे।
यह भी पढ़ें-बरेली में कुछ ऐसे मनाई गई परशुराम जयंती
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)