/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/30/gWNOeUNCUVXBP1yHl047.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर परशुराम जयंती बरेली में विशेष उत्साह और अनोखे अंदाज में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में महामंडलेश्वर शिवानंद शास्त्री ने कहा कि प्रत्येक सनातनी को कम से कम एक गाय अवश्य पालनी चाहिए। उन्होंने इसे न केवल धार्मिक कर्तव्य बल्कि समाजिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारी भी बताया। उनके इस संदेश को उपस्थित लोगों ने प्रेरणास्रोत के रूप में ग्रहण किया।
गणपति वंदना से हुई कार्यक्रम की भव्य शुरुआत
भगवान परशुराम जन्मोत्सव अक्षय तृतीया केअवसर पर तेजस्वी भारत संस्था की तरफ से पढ़ें जाने वाले महामंत्र एवं भजन संकीर्तन ने जो रंग जमाया। वह सबसे अलग था। कार्यक्रम का प्रारंभ गणपति वंदना के साथ किया गया। मुख्य अतिथिमहामंडलेश्वर शिवानंद शास्त्री ने भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सनातियों को अपने घर में एक गाय को जरूर पालना चाहिए। गाय की सेवा करनी चाहिए। भजन गायक पंडित अनिल शर्मा ने भजन सुना कर भक्तों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। महामंडलेश्वर शिवानंद शास्त्री ने भगवान परशुराम की आरती उतारी। अंत में प्रसाद वितरण किया।
संचालन अमर प्रकाश शर्मा ने किया। संस्था संरक्षक श्रवण अग्रवाल , योगेश शंखधार, राज अग्रवाल , प्रवीन कुमार भारद्वाज, अरुण शुक्ला, संस्था की अध्यक्ष अलका गुप्ता ,उपाध्यक्ष रेखा गर्ग, संतोष सिंघल ,अशोक सिंघल ,बंशीधर गर्ग, अरविंद गोयल ,शालिनी गोयल, रतन शंकर शर्मा, ममता शर्मा ,पूनम कंसल, आदर्श अग्रवाल अमर शर्मा ,नीरज शर्मा , एवं शहर के गणमान लोग मौजूद थे।
यह भी पढ़ें-बरेली की छात्राओं ने आईसीएसई में मारी बाजी, रिद्धिशा और इप्शिता शीर्ष पर
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)