/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/06/xm1pnLUp5cGKjs9ihfeg.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
बरेली। उत्तर प्रदेश के आकांक्षात्मक विकास खंडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विकास खंडो को मार्च 2024 की डेल्टा रैंकिंग में बरेली के विकासखंड रिच्छा ( दमखोदा) ने बाजी मारी। रिछा को स्वास्थ्य एवं पोषण में यूपी के अंदर प्रथम स्थान मिला है। प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ब्लॉक को शासन से 1.50 करोड़ रुपए देकर पुस्कृत किया गया है।
इसे भी पढ़ें-Mahashivratri : बीडीए का फ्लॉवर शो हिट, झुमका चौराहे की भव्य सजावट ने मोहा मन
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के प्रयासों से आकांक्षात्मक विकास खंडों में स्वास्थ्य और पोषण क्षेत्र में मिली सफलता
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने आकांक्षात्मक विकास खंडो में स्वास्थ्य एवं पोषण के अंतर्गत आने वाले 17 इंडिकेटर्स मे प्रगति लाने के लिए अथक प्रयास किए थे। डीएम ने समय -समय पर ब्लॉक के अधिकारियो के साथ बैठक कर मार्गदर्शन किया था । जिलाधिकारी की लगन, मेहनत एवं कुशल मार्गदर्शन में संबंधित अधिकारियों ने परिश्रम किया। इसके परिणाम स्वरुप ब्लॉक को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
इसे भी पढ़ें-श्रीमद भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण के 108 विवाह की कथा सुनाई
गर्भवती महिलाओं के लिए बेहतर सुविधाएं, पोषाहार और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार
मार्च 2023 से 2024 तक गर्भवती महिलाओं एवं कुपोषित बच्चों को बेहतर सुविधाएं एवं पोषाहार उपलब्ध कराया गया साथ ही स्वास्थ्य से संबंधित मधुमेह एवं हाइपरटेंशन की जांच, बच्चों का पूर्ण टीकाकरण में सुधार किया गया।
इसे भी पढ़ें-Mahashivratri पर पारंपरिक नृत्य में भगवान शिव और राधा कृष्ण की झांकियां सजी
जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि पर ब्लॉक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। साथ ही प्रगति में निरंतर गति बनाए रखने को कहा।