/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/26/lV3Mwb0CdyO2WgoShMQv.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
बरेली। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बरेली शहर की सम्मानित एसोसिएशन्स, व्यापार मण्डल एसोसिएशन, आईएमए एसोसिएशन, ज्वैलर्स एसोसिएशन, होटल एसोसिएशन, आईआईए एसोसिएशन एवं शहर के अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा फ्लावर वीक में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। विभिन्न संगठनों द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर पुष्प युक्त पौधों व गमलों को प्रदर्शित किया गया तथा कट फ्लावर के माध्यम से चौराहों व मार्गो को सुसज्जित किया गया।
इसे भी पढ़ें-श्रीमद भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण के 108 विवाह की कथा सुनाई
/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/26/0ozfDqziuqtrGmefNMeB.jpeg)
महाशिवरात्रि पर शहरवासियों ने पुष्प सज्जा से बढ़ाई आभा
बरेली शहर के निवासियों/दुकानदारों/प्रतिष्ठान स्वामियों द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अपने-अपने घरों व शोरूम इत्यादि के बाहर अपनी क्षमतानुसार पुष्प/गमले प्रदर्शित किये गये, इससे शहर में पर्यावरण व स्वच्छता के प्रति लोगों में नयी चेतना विकसित हुई, जिससे महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर की आभा नये स्वरूप में सामने आयी।
इसे भी पढ़ें-Mahashivratri पर पारंपरिक नृत्य में भगवान शिव और राधा कृष्ण की झांकियां सजी
/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/26/2Mhin1LG83G2UoEiXAsY.jpeg)
आयुक्त व अधिकारियों ने किया सजे चौराहों का निरीक्षण
आज अपरान्हः में आयुक्त महोदया, जिलाधिकारी महोदय, आई0जी0 महोदय, एस0एस0पी0 महोदय एवं उपाध्यक्ष, बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा शहर के विभिन्न सजें हुए चौराहों का निरीक्षण किया गया तथा बरेली निवासियों को फ्लावर वीक में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
इसे भी पढ़ें-Mahashivratri पर बम बम भोले के उद्घोष से गूंज उठी नाथ नगरी
/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/26/6FKV1H8QgKMTb6wNt63T.jpeg)
झुमका चौराहे की सजावट ने शहर के नागरिकों का मन मोहा
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर झुमका चौराहा पर फूलों से सजावट वा आने वाले सभी शिवभक्तों का हार्दिक स्वागत वा अभिनंदन किया गया। चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एसोसिएशन द्वारा किया गया. मोका पर अध्यक्ष, राजेश गुप्ता, सचिव राजेन विद्यार्थी, मोहन गुप्ता,वरुण गुप्ता, सम्भव शील, संजय अग्रवाल, के बी अग्रवाल व अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थिति थे l भोले नाध से बरेली वासियों की सुख-शांति, समृद्धी की प्रार्थना की।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)