Advertisment

देवर ने भाभी का हाथ तोड़ा, मृतक की सरकारी नौकरी को लेकर हो रही बहस

बहेड़ी के कानूनगोयान निवासी लेखपाल मनीष कश्यप की हत्या के बाद उनके परिवार में विवाद गहराता जा रहा है। अब यह मामला मृतक की सरकारी नौकरी के हक को लेकर बहस का रूप ले चुका है।

author-image
Sudhakar Shukla
murder
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली संवाददाता

बरेली। बहेड़ी के कानूनगोयान निवासी लेखपाल मनीष कश्यप की हत्या के बाद उनके परिवार में विवाद गहराता जा रहा है। अब यह मामला मृतक की सरकारी नौकरी के हक को लेकर बहस का रूप ले चुका है। इसी विवाद के बीच मनीष के छोटे भाई विवेक की पत्नी खुशबू ने एसएसपी और डीएम से मिलकर अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

इसे भी पढ़ें-गुड्डू और रिदम ने अपनी प्रतिस्पर्धा में जीते दो स्वर्ण पदक

ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग

अब परिवार के भीतर नौकरी को लेकर चल रहे विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है। पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की तैयारी में है। जब उनकी मां मोरकली ने शव मिलने के बाद दावा किया था कि वह उनके बेटे का नहीं है। कई जांचों के बाद यह पुष्टि हुई कि शव मनीष का ही था। पीड़िता ने सास मोरकली, पति विवेक और दो ननदों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की मांग की है। मनीष की हत्या पहले ही एक चर्चित मामला बन चुका था।

इसे भी पढ़ें-मुस्लिम परिवारों को बसाने गौसगंज पहुंचे सपाई

खुशबू पर लगे आरोप

उसने बताया कि मृतक मनीष की पत्नी को भी परेशान किया जा रहा है, ताकि सरकारी नौकरी किसी और को मिले। शिकायती पत्र में उसने बताया कि पति विवेक ने मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया। जेठ मनीष कश्यप की हत्या के बाद उसे और अधिक प्रताड़ित किया जा रहा है। परिवार के लोग हत्या का आरोप उस पर लगा रहे हैं। कहा जा रहा है कि “तुम्हारे आने से अनर्थ हो गया”। खुशबू का कहना है कि उसकी शादी 26 अप्रैल 2024 को हुई थी, लेकिन ससुराल पक्ष लगातार दहेज को लेकर प्रताड़ित कर रहा है।

Advertisment
Advertisment
Advertisment