/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/05/LaY1AXY6EDr0evc3Gh67.jpg)
बरेली। शाही थाना क्षेत्र के गौसगंज में मुस्लिम परिवारों को गांव में दोबारा बसाने के लिए बुधवार को सपा नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप के नेतृत्व में सपा नेता करीब 33 परिवारों के साथ शाही पहुंचे। सभी ने पुलिस से इधर-उधर घूम रहे परिवारों को गौसगंज गांव में बसाने की मांग की।
इसे भी पढ़ें-सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था संकल्प की नई कार्यकारिणी का गठन
मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ
सूचना मिलने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट राजीव शुक्ला और सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव भी थाने पहुंच गए। इस बीच परिवार के साथ आई एक महिला का मोबाइल पुलिसकर्मी ने ले लिया। इस पर वह रो पड़ी। इस पर दीक्षा सक्सेना और स्मिता यादव की हल्की-फुल्की कहासुनी पुलिस से हो गई। बाद में पुलिस ने मोबाइल चेक करने के बाद वापस कर दिया। शाम पांच बजे तक सपा नेता बस स्टैंड पर मौजूद रहे। पुलिस थाने पर आवश्यक कार्रवाई के बाद परिवारों को गांव ले जाने की तैयारी में थे।
इसे भी पढ़ें-कोई न छूटे फाइलेरियारोधी दवा खाने से, घर-घर जाकर चलाएं अभियान : सीडीओ
ये नेता पहुंचे थे गौसगंज
गौसगंज जाने वालों में जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, शिक्षक सभा प्रदेश महासचिव प्रमोद आचार्य, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र यादव, जितेंद्र मुंडे, नाजिम कुरैशी, डॉक्टर चाँद, रामसेवक प्रजापति, रणवीर सिंह जाटव, मुकेश पाण्डेय ,हाजी शकील अशरफी, महिला सभा के जिलाध्यक्ष स्मिता यादव महासचिव डॉ़ दीक्षा सक्सेना आदि मौजूद थे।