Advertisment

कांग्रेस ने गिनाईं भाजपा की नाकामियां, कहा- 8 साल तक आमजन को सपने दिखाकर ठगने का किया काम

पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने भाजपा सरकार के आठ साल पूरे होने पर पिछले 8 साल की नाकामियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि इन आठ सालों में भाजपा सरकार ने आमजन को सपने दिखाकर केवल ठगने का काम किया है। 

author-image
KP Singh
कांग्रेस प्रेसवार्ता
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने भाजपा सरकार के आठ साल पूरे होने पर पिछले 8 साल की नाकामियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि इन आठ सालों में भाजपा सरकार ने आमजन को सपने दिखाकर केवल ठगने का काम किया है। 

बरेली के रामपुर गार्डन में स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने प्रेस वार्ता में कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार आमजन को सपने दिखाकर ठगने का काम कर रही है। पिछले 8 सालों में लगभग सभी सरकारी परीक्षाओं के परचे लीक  हुए हैं। कई ऐसी परीक्षाएं हुई हैं, जिनके परिणाम आज तक सरकार घोषित नहीं कर पाई। निजी क्षेत्र में नए निवेश न होने के कारण युवाओं को नौकरियां नहीं मिल पा रही है।

उन्होंने कहा कि 7 दिसंबर 2024 से नरेगा मजदूरों की 100 करोड़ से अधिक की मजदूरी बकाया है। होली बीत गई और ईद आने वाली है। इस संवेदनहीन सरकार में मजदूरों को कोई भी त्योहार मनाने का हक नहीं है। यह आम बात है कि प्रदेश में मजदूरी समय से नहीं मिलती है और अक्सर मजदूर भुखमरी के कगार पर पहुंच जाते हैं। किसानों की आय तो दुगनी नहीं हुई मगर उनकी लागत जरूर बढ़ गई, जिससे वह जितना पहले कमा रहे थे अब उतना भी नहीं कमा पा रहे हैं।

Advertisment

मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट का कणधार ही भ्रष्टाचार में लिप्त मिला

पूर्व सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट इन्वेस्ट यूपी के कणधार आईएएस अभिषेक प्रकाश कमीशनखोरी में पकड़े गए। सच यह है कि पूरे प्रदेश का कोई भी ऐसा विभाग नहीं है। जहां बिना घूसखोरी, कमीशनखोरी के बिना काम हो रहा हो। अब प्रदेश की जनता पूरी सच्चाई समझ चुकी है, जिस तरह लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को आईना दिखाया उसी तरह आगामी विधानसभा चुनाव में भी उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को करारा जवाब देगी।

यूपी में 15 प्रतिशत बढ़ा महिला अपराध, बहन-बेटियां असुरक्षित

Advertisment

जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार रोज यह दावा करती है कि प्रदेश में अपराध खत्म हो चुके हैं मगर समाचार पत्रों और चैनलों की ओर जब नजर जाती है तो प्रत्येक दिन किसी न किसी जधनय अपराध की कहानी लिखी होती है। महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधो में 15% अकेले उत्तर प्रदेश में बढ़ोतरी हुई है। आए दिन दुष्कर्म की कोई ना कोई घटना हो रही है, जिसके चलते हमारी बहन-बेटियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। 

दलितों के खिलाफ जो अपराध बंद हो गए थे वे फिर होने लगे

महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि दलितों के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जो सामाजिक अपराध बंद हो चले थे, जैसे दलित की बरात रोकना, उन पर हमला करना, उनको घोड़ी चढ़ने न देना लेकिन इस सरकार में यह सारे अपराध हो रहे हैं। अल्पसंख्यक भी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Advertisment

प्रति व्यक्ति आय में सिर्फ बिहार से आगे है यूपी

प्रदेश प्रवक्ता डॉ. केबी त्रिपाठी ने कहा कि उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री आठ लाख करोड़ का बजट पेश करते हैं मगर इस बात पर मौन साथ लेते है कि प्रदेश पर कुल कर्ज 9 लाख करोड़ के आसपास पहुंचने वाला है। प्रति व्यक्ति आय के मामले देश में हम सिर्फ बिहार से ऊपर है। आज भी प्रदेश की 22.5% जनता गरीबी रेखा के नीचे गुजर बसर करती है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना चल रहा है मगर अब तक पिछले बजट का ही मात्र 55% धनराशि खर्च हो पाई है।

इस दौरान पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन ईलयास अंसारी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी इस्लाम बब्बू, जिया उर रहमान, उलफत सिंह कठेरिया, सुरेश वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, सुरेश दिवाकर, तबरेज खान, तीरथ मधुकर, कमरुद्दीन सैफी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Bareilly News : अब एक साथ काम करेंगी कांग्रेस की जिला और महानगर कमेटियां

bareilly news
Advertisment
Advertisment