/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/20/WIUm6dxHnI4DAMgieUdR.jpg)
बरेली,वाईबीएनसंवाददाता
बरेली। आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज असोसिएशन के आवाह्न पर बीमा कर्मी संघ बरेली डिवीजन ने एलआईसी में क्लास तीन और चार में नई भर्ती व आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज असोसिएशन को मान्यता के सवाल को लेकर एक घंटे की वॉक आउट ,हड़ताल की। इसमें जोरदार नारे बाजी के साथ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का संचालन व अध्यक्षता बीमा कर्मी संघ के अध्यक्ष अरविन्द देव सेवक ने की।
इसे भी पढ़ें-सीडीओ की अध्यक्षता में किसान दिवस: समस्याओं का समाधान बना प्राथमिकता
80-85% सदस्यता के बावजूद संगठन को मान्यता क्यों नहीं
सभा को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री गीता शांत ने कहा कि पूरे देश में आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज असोसिएशन की सदस्यता 80 से 85 प्रतिशत है। उसूलन संगठन को मान्यता मिलनी चाहिए। सन 1956 में निगम का राष्ट्रीयकरण हुआ। उस के बाद आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज असोसिएशन उस के बाद संगठन एक मान्यता प्राप्त था। परन्तु, एक संघर्ष के दौरान जब संगठन ने जीत दर्ज की। उसके बाद मान्यता रद्द कर दी गई। हम संगठन को मान्यता देने की पुरजोर तरीके से पुनःमांग करते हैं।
इसे भी पढ़ें-योगी सरकार का बजट 2025 : पूरा होगा एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य
बीमा निगम में नई भर्ती की मांग तेज
बीमा कर्मी संघ के अध्यक्ष अरविन्द देव सेवक ने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम में क्लास 3, 4 में निगम में नई भर्ती का मुद्दा उठाया और कहा कि निगम में आने वाले दो तीन साल में जबरदस्त सेवानिवृत्ति होनी है। हमारे बीमा धारक को परेशानी न हो। उनका काम सरलता से होता रहे। इसलिए निगम में क्लास 3, 4 में नई भर्ती नितांत आवश्यक है।
इसे भी पढ़ें-Bareilly : धनेटा फाटक पर मवेशियों के पैर से भरी पिकअप पकड़ी, हिंदू संगठन ने किया हंगामा
LIC कर्मचारियों की स्थाई भर्ती को लेकर जोरदार प्रदर्शन
संगठन मांग करता है कि निगम में शीघ्र स्थाई रोजगार मुहैया करवाए जाएं। प्रदर्शन में अरविन्द देव सेवक अध्यक्ष शशांक कुमार, राजीव जोहरी, अनामिका सारस्वत, फ़ैज़ खान, मुस्तकीम संदीप कुमार,दीपक मेहरा, पूनम सिन्हा, पूनम ओबेरॉय, सचिन शुक्ला, पंकज कुमार, संदीप मंटू कुमार मौजूद थे।