/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/20/x8exYFFnyA9Zo2ZKboFP.jpg)
बरेली,वाईबीएनसंवाददाता
बरेली। मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश की अध्यक्षता में आज किसान दिवस का आयोजन विकास भवन स्थित सभागार में किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने सुनी किसानों की समस्याएं
मुख्य विकास अधिकारी ने किसान दिवस में आए किसानों की समस्याओं को सुनकर सम्बंधित अधिकारियों को ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये। उप कृषि निदेशक ने विगत माह के किसान दिवसों में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में अवगत कराया।
इसे भी पढ़ें-Bareilly : धनेटा फाटक पर मवेशियों के पैर से भरी पिकअप पकड़ी, हिंदू संगठन ने किया हंगामा
किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने की सलाह
उप कृषि निदेशक अभिनंदन सिंह ने कृषकों को फार्मर रजिस्ट्री कराये जाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि किसान नजदीकी जन सेवा केन्द्र पर जाकर भी फार्म रजिस्ट्री करा सकते है। फार्म रजिस्ट्री होने के उपरान्त ही कृषकों को पीएम किसान सम्मान निधि लाभ प्राप्त होगा ।साथ ही वह अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें-दो माह की गर्भवती महिला ने सबसे पहले पूरी की पुलिस भर्ती दौड़, जानिए कैसे
किसान दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की रही उपस्थिति
जिला उद्यान अधिकारी ने विभाग में चलने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बिजली विभाग की ओ०टी०एस० योजना की जानकारी भी दी। किसान दिवस में कृषि विभाग, विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग, उद्यान विभाग, नलकूप विभाग, गन्ना विभाग, प्रगतिशील कृषक सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।