/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/23/PhNST47C1NweaqA4G0fl.jpg)
बरेली,वाईबीएनसंवाददाता
बरेली। समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सपा नेताओं ने डॉ. राम मनोहर लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया ने राजनीति में बदलाव की बयार आजादी से पहले ही ला दी थी।
उन्होंने कहा कि राममनोहर लोहिया ने प्रखर देशभक्ति और तेजस्वी समाजवादी विचारों के कारण समर्थकों के साथ ही अपने विरोधियों के बीच भी अपार सम्मान हासिल किया। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान और आजादी हासिल करने के बाद ऐसे कई नेता हुए जिन्होंने अपने दम पर शासन का रुख बदल दिया, जिनमें एक राममनोहर लोहिया थे।
भारत छोड़ो आंदोलन में डॉ. लोहिया ने निभाई अहम भूमिका: शमीम खां सुल्तानी
महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा स्वतंत्र भारत की राजनीति और चिंतन पर जिन गिने-चुने लोगों के व्यक्तित्व का असर हुआ, उनमें डॉ. राम मनोहर लोहिया और जयप्रकाश नारायण प्रमुख थे। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया अपना जन्मदिन नहीं मनाते थे। उन्होंने कहा कि उनका विचार अब भी प्रासंगिक है। उनके भाषणों में चुम्बकीय आकर्षण होता था। " भारत छोड़ो आंदोलन" के दौरान डॉ. लोहिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भूमिगत रहते हुए अपने काम के दम पर आंदोलन को जिंदा रखा।
इसे भी पढ़ें-एक देश एक चुनाव से भारत बन जाएगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : पूर्व राष्टपति
कार्यक्रम के दौरान ये रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन ज़िला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया। इस अवसर पर जिला सचिव ब्रजेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष मनोहर पटेल, रविंद्र यादव, महासचिव पंडित दीपक शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष राजेश मौर्या, डॉ. विजय यादव, नन्द किशोर यादव, अनुज मौर्या, पूर्व पार्षद अब्दुल जब्बार, ऋषि यादव, हिमांशु सोनकर, दिलीप कुमार, बाबर अली चांद, व्यापार सभा महानगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष भुवनेश यादव, महानगर अध्यक्ष मेराज़ अंसारी, मो. आरिफ कुरैशी, अब्दुल्लाह अख़लाक, असलम खान, हसीब खान, डॉ. देवेंद्र यादव, गजल अंसारी, संजीव कश्यप, राशिद गाजी, अनुज आंनद, दीपक यादव आदि मौजूद रहे।