Advertisment

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म: मौसम की उथल-पुथल थमी... आसमान साफ

पश्चिमी विश्व का असर खत्म होने के बाद बरेली समेत पश्चिमी यूपी में मौसम की उथल-पुथल फिलहाल थम गई है। अब आसमान पूरी तरह साफ है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलने लगी है।

author-image
Sudhakar Shukla
bareilly mausam
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली,वाईबीएनसवांददाता

पश्चिमी विश्व का असर खत्म होने के बाद बरेली समेत पश्चिमी यूपी में मौसम की उथल-पुथल फिलहाल थम गई है। अब आसमान पूरी तरह साफ है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलने लगी है। आने वाले दिनों में बारिश से बूंदाबांदी के आसार फिलहाल नहीं है। गर्मी की तपेश जरूर देखने को मिलेगी।

आंधी बारिश के बाद अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19.0 डिग्री

शनिवार को न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को भी सुबह न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक था। दिन में यह अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। सुबह 5:49 बजे सूर्य उदय होते ही चटक धूप निकली। दोपहर में धूप की तीव्रता और बढ़ेगी। उसी के साथ गर्मी की तपिश भी बढ़ेगी। आज शाम को सूर्य अस्त 6:37 बजे होगा। हालांकि शाम होने के बाद तापमान में कमी आएगी।  सुबह और शाम गुनगुनी सर्दी का एहसास हो सकता है। पश्चिमी विश्व का असर पूरी तरह से खत्म हो चुका है। आगामी एक हफ्ते तक बारिश के आसार नहीं हैं।

यह भी पढ़ें-Bareilly News: ऑपरेशन से सोल्डर में गोली प्लांट कराने वाली महिला, जिला अस्पताल कर्मी और झोलाछाप भेजे गए जेल, साजिश के पीछे सियासी खेल!

current weather conditions
Advertisment
Advertisment