Advertisment

भीषण गर्मी में बेजुबानों का सहारा बनेगी 'एक गूंज'

समाजसेवी संस्था 'एक गूंज सेवा समिति', बरेली (उत्तर प्रदेश) ने भीषण गर्मी में बेसहारा पक्षियों की सहायता हेतु एक सराहनीय पहल की है। संस्था द्वारा 1 मई से 30 मई, 2025 तक एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

author-image
Sudhakar Shukla
Ek Goonj
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली,वाईबीएनसंवाददाता

समाजसेवी संस्था 'एक गूंज सेवा समिति', बरेली (उत्तर प्रदेश) ने भीषण गर्मी में बेसहारा पक्षियों की सहायता हेतु एक सराहनीय पहल की है। संस्था द्वारा 1 मई से 30 मई, 2025 तक एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत समिति के कार्यकर्ता शहरवासियों से घर-घर संपर्क कर उन्हें अपनी छतों पर पक्षियों के लिए दाना और पानी रखने के लिए प्रेरित करेंगे। इस पहल का उद्देश्य प्राकृतिक संतुलन बनाए रखना और मानवता के मूल मूल्यों को सशक्त करना है।

झुलसती गर्मी में पक्षियों के लिए जीवनदायिनी पहल

संस्था का उद्देश्य इस झुलसाती गर्मी में छतों पर दाना-पानी उपलब्ध कराकर पक्षियों के जीवन की रक्षा करना है। संस्था के अध्यक्ष बंटी ठाकुर ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि बढ़ते तापमान के चलते पक्षियों के लिए भोजन और पानी का संकट गहराता जा रहा है। ऐसे हालात में यदि प्रत्येक नागरिक अपनी छत या बालकनी पर दाना और पानी की व्यवस्था कर दे। तो यह इन निरीह जीवों के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। यह अभियान न केवल मानवीय करुणा का उदाहरण है। बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

बंटी ठाकुर ने समस्त शहरवासियों से इस नेक अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी-अपनी छतों पर चिड़ियों के लिए थोड़ा सा दाना और पानी के साथ मिट्टी का पात्र अवश्य रखना चाहिए, ताकि प्यासी और भूखी चिड़ियों को राहत मिल सके और उनके जीवन की रक्षा की जा सके। 'एक गूंज' संस्था का यह प्रयास निश्चित रूप से गर्मी से बेहाल पक्षियों के लिए जीवनदान साबित होगा।

यह भी पढ़ें-बारात में डीजे को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट, युवक का हाथ टूटा

bareilly news
Advertisment
Advertisment