Advertisment

समाज के हर वर्ग को सम्मान और बराबरी का अधिकार :वाणी सिन्हा

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल पर कार्मिक विभाग के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के 134वें जन्म दिवस के उपलक्ष में आज मंडल रेल प्रबंधक सभा कक्ष में आयोजित ’’जन्म दिवस’’ समारोह

author-image
Sudhakar Shukla
Vani singha
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल पर कार्मिक विभाग के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के 134वें जन्म दिवस के उपलक्ष में आज मंडल रेल प्रबंधक सभा कक्ष में आयोजित ’’जन्म दिवस’’ समारोह में मंडल रेल प्रबंधक, सुश्री वीणा सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सहित मंडल के शाखा अधिकारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा रेल कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहब को श्रद्धाँजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सुश्री सिन्हा ने बताया कि न्यायविद, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार के रुप में बाबा साहेब का योगदान आज भी हमें प्रेरित करता है। उनका जीवन हमें याद दिलाता हैं कि प्रगति और सम्मान हर व्यक्ति का अधिकार है।समानता और सेवा राष्ट्र निर्माण के स्तंभ हैं। डाॅ. अंबेडकर वंचितों के उत्थान के लिए बुनियादी ढ़ांचे और आर्थिक विकास की शक्ति में विश्वास करते थे। उन्होंने पहले कानून मंत्री के रुप में भारत की जल और परिवहन नीतियों को आकार देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज हम उनके बतायें गये मार्ग एवं नियमों के तहत उच्च-नीच का भेद-भाव किये बिना रेल की कार्यप्रणालियों में भी प्रगति के पथ पर अग्रसर है। 

डॉ. अंबेडकर के विचारों से प्रेरित हुआ रेल मंडल का कार्यक्रम

अपर मंडल रेल प्रंबधक श्री मनोज कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी बबलु एवं यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी अपने उद्गार व्यक्त करते हुए बताया कि डाॅ. अंबेडकर शिक्षा की शक्ति में ढृढ़ विश्वास रखते थे और एक बार उन्होंने कहा था, ‘‘मन की खेती मानव अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।‘‘ उन्होंने जाति की की बेड़ियों को तोड़ने और शिक्षा, सामाजिक सुधारों और समान अधिकारों के माध्यम से हाशिए पर पड़े लोगों के उत्थान की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने महिलाओं के अधिकार एवं विकास पर भी बहुत काम किया। उनके मूल मंत्र थे-‘‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और आंदोलित रहो।‘‘ उनके बताये मार्गों पर चल कर हम उनकी सच्ची श्रद्धाँजलि अर्पित कर सकते है।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी संदीप सिंह ने किया।

यह भी पढ़ें-8सपा महासचिव मंदिर में आएं टू दिखा देंगे देवताओं की ताकत...

Advertisment
bareilly news izzatnagar
Advertisment
Advertisment