/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/03/Om78mmIcmiZywgBuIogi.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
बरेली। सखि आयो बसंत रितून को कंत, चहूँ दिसि फूलि रही सरसों।
बर शीतल मंद सुगंध समीर सतावन हार भयो गर सों।।
अब सुंदर सांवरो नंद किसोर कहै 'हरिचंद' गयो घर सों।
परसों को बिताय दियो बरसों तरसों कब पाँय पिया परसों...।
भारतेंदु हरिश्चंद्र की बसंत ऋतु की चर्चित रचना ऋतुओं के राजा बसंत के आगमन पर मौसम और वातावरण में हर जगह पर महसूस हुई। घरों में मां सरस्वती की पूजा अर्चना हुई। कवियों ने काव्य गोष्ठियों में बसंत से जुड़ी रचनाएं सुनाकर श्रोताओं को बसंत के आगमन का अहसास कराकर आनंदित किया।
इसे भी पढ़ें-बसंत पंचमी पर्व पर ऑनलाइन गीत, संगीत से सजी महफिल
सुंदर कांड का आयोजन किया गया।
बसंत ऋतु के आगमन पर रविवार को सिठौरा.में हनुमान मंदिर में सुंदर कांड का आयोजन किया गया। इसमें भक्तों ने पूजा अर्चना कर पवन पुत्र हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। बाद में फूलों की होली भी खेली गई। इस मौके पर विशाल पटेल, लकी पटेल, विभु पटेल, नितांत सिंह, अभिनव पटेल, सुनील कुमार पटेल मौजूद थे। अंत में हनुमान जी की आरती करके उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तो को प्रसाद भी वितरित किया गया। बसंत ऋतु के आगमन पर शहर में अन्य भी कई जगहों पर काव्य गोष्ठियों का आयोजन किया गया। उसमें कवियों ने बसंत से जुड़ी रचनाएं सुन कर श्रोताओं को आनंदित किया।
इसे भी पढ़ें-“73 ब्रह्मचारी-बटुको का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार यज्ञ
बसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया
बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में माँ सरस्वती का जन्मोत्सव सुन्दरकाण्ड एवं हवन-पूजन आदि करके मनाया गया। इस अवसर पर प्रबन्ध समिति की व्यवस्थापिका श्रीमती सरोज अग्रवाल जी, अध्यक्षा श्रीमती रश्मि शर्मा जी, श्रीमती भारती अग्रवाल जी, श्रीमान राजकुमार अग्रवाल जी, प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना जी अध्यापिकाएं, छात्राएं एवं अभिभावक सभी ने मिलकर इस उत्सव को धूमधाम से मनाया।