Advertisment

दहेज के लिए दुश्मन बने ससुराल वाले, महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट

बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति और ननदोई समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों पर दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

author-image
Sanjay Shrivastav
subhashnagar thana
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली,वाईबीएनसंवाददाता

बरेली। बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति और ननदोई समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों पर दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना सुभाषनगर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

पीड़ित महिला के अनुसार उसकी शादी वर्ष 2021 में हुई थी। शादी के बाद से ही सास, पति और ससुराल के अन्य  लोग दहेज को लेकर ताने देने लगे और उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। इसका पता लगने पर महिला के मायके वालों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन उनमें कोई बदलाव नहीं आया। 

शराबी पति आए दिन करता है मारपीट, ससुराल वालों ने भूखे रखा

महिला का आरोप है कि उसका पति शराब के नशे में आए दिन मारपीट करता, कई बार उसे बिना खाना-पानी के भूखे रखा गया। प्रताड़ना बढ़ने के बाद पति ने उसे मायके छोड़ दिया और फिर कभी बुलाने नहीं अाया। उसके कई बार संपर्क करने की कोशिश के बावजूद ससुराल पक्ष ने कोई जवाब नहीं दिया, जिससे मजबूर होकर महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

इसे भी पढ़ें-सुभाषनगर में अंडरपास बनाने की मांग उठाने पर कैंट विधायक का फूल मालाओं से स्वागत ..

एसएसपी के निर्देश पर दर्ज हुई एफआईआर

Advertisment

महिला ने बताया कि एक दिन जब वह अपने कमरे में अकेली थी, तभी उसका ननदोई वहां आ गया और गलत नीयत से उसे पकड़ लिया। उसने किसी तरह खुद को छुड़ाया और भागकर अपनी सास और पति को इसकी जानकारी दी, लेकिन उन्होंने उसकी बात सुनने के बजाय उल्टा उसे ही पीट दिया और चुप रहने की धमकी दी। महिला ने मायके जाने के बाद एसएसी से मिलकर ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर सुभाषनगर पुलिस ने महिला के पति शिवम, सास कंचन, ननद ज्योति और ननदोई संजीव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisment
Advertisment