/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/28/KCuVbsAQluf5Df28syoY.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
बरेली। विधानसभा सत्र में कैंट विधायक प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने सुभाष नगर वासियों की सबसे जटिल समस्या रेलवे पुलिया पर अंडरपास की मांग को मजबूती से रखा। तबसे सुभाष नगर वासियों के मन खुशी की लहर है । वार्ड के पार्षद सुभाष वर्मा ने अपने निवास पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल का भव्य स्वागत पुष्प माला और पगड़ी और पटका पहना किया।
इसे भी पढ़ें-देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद को पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि
/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/28/0omRnavtFfMR3WNNGMof.jpeg)
कैट विधायक का भव्य स्वागत
कैट विधायक का स्वागत करने वालों में सुभाष नगर के वरिष्ठ समाज सेवी व्यापारी सुशील पटेल, रवि अग्रवाल,डा सी पी एस चौहान राम कुमार वाजपेयी, सुनील कुमार वर्मा एडवोकेट, अमित पाल, बृजमोहन अग्रवाल डा एस के अस्थाना ने पुष्प माला, पगड़ी और पटका पहनाकर भव्य स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
इसे भी पढ़ें-जानिए...पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पूरनलाल लोधी किस संगठन के बने प्रदेश महामंत्री
/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/28/DERtG5ids0hulpn3uZFL.jpeg)
विधायक संजीव अग्रवाल ने सदन में उठाई बिजली समस्या
रामकुमार बाजपेई ने कहा कि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने बिजली की समस्या को लेकर भी बात सदन में रखी। एक बिजली घर बनाने की स्वीकृति भी सुभाष नगर वासियों के लिए कराई है। उसके लिए उनकी जितनी प्रशंसा की जाए, वह कम है। रवि अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र की कोई भी समस्या हो। विधायक सदैव उपस्थित रहते हैं। डा चौहान ने कहा कि विधायक के द्वारा पूरी विधानसभा में बहुत तेजी से कार्य किया जाता है।कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निराकर होता है। एक एक कर सभी क्षेत्रवासियों ने कैट विधायक संजीव अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।
इसे भी पढ़ें-IVRI : युवा शोधकर्ताओं में वैज्ञानिक स्वभाव विकसित करना महत्वपूर्ण: Dr. SK Singh
विधायक ने क्षेत्रीय जनता और कार्यकर्ताओं से किया संवाद
विधायक ने क्षेत्रीय जनता और कार्यकर्ताओं से कहा कि यह उनका फर्ज है। जनता ने उनको इसीलिए चुना है। क्षेत्र की जनता की समस्या उनकी समस्या है। उन्होंने कहा कि सदन में बरेली के विकास के लिए लगभग छं: मांग रखी। तभी से अधिक संख्या में लोगों के फोन आए बधाई दी। लोकतंत्र सेनानी की सम्मान बृद्धि की विधानसभा में रखी। तब से अब तक इतने बुजुर्ग लोगों के फोन आए। उन सभी ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि अपने विधानसभा सत्र में हम लोकतंत्र सेनानियों के लिए बात कही यह हमारे लिए बड़े गर्व और गौरव की बात है। पार्षद सुभाष वर्मा सौरभ कुमार, ब्रजेश पाल अरूण कश्यप अमरीश कठेरिया संजीव सिंह शिशुपाल कठेरिया हरवंश सिंह राजू मिश्रा ब्रजेश मिश्रा शिवम पाठक शिवम कुमार डा गंगवार देव कान्त आदि लोग उपस्थित थे।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us