/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/25/TrEir0wDaMqZsfGxskMd.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
बरेली। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर नाथनगरी बरेली के सभी शिवालय रंगबिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। प्रशासन ने कल महाशिवरात्रि पर भारी संख्या में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए हैं।
महाशिवरात्रि पर शहर के सातों नाथ मंदिरों में तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो जाती है। इस विशेष दिन श्रद्धालु भगवान शिव का दूध, शहद, गंगाजल आदि से अभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना करते हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव का अभिषेक करने वाले की हर मनोकामाना पूर्ण होती है।
यह भी पढ़ें- Mahashivratri : बरेली में आज शाम से भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध
जानें कब है पूजा का शुभ मुहूर्त
आचार्य विनय दीक्षित के मुताबिक 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त प्रातः 5 बजे से प्रारंभ होगा। चारों प्रहर पूजा का शुभ योग बन रहा है। निशा काल में भगवान महादेव की पूजा का विधान है। शिव महापुराण के अनुसार इस दिन रुद्राभिषेक करने से चारों पुरुषार्थ की प्राप्ति होती है। रुद्राभिषेक करने से सभी ग्रह दोष दूर होते हैं एवं सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का शुभ विवाह हुआ था।
यह भी पढ़ें-Land Scam: फर्जी दस्तावेजों से चार बार बेची जमीन, 14 आरोपी शिकंजे में
प्रशासन ने कड़ी की सुरक्षा व्यवस्था, बढ़ाई निगरानी
जिला प्रशासन ने महाशिवरात्रि के मद्देनजर शिवालयों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सोमवार को डीएम-एसएसपी ने शहर का भ्रमण कर शिव मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसके चलते शहर में भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया।