/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/Z2QQQ8TKN8jH3kP23iIu.jpg)
मोहित शर्मा को सम्मानित करते कुलपति प्रो. केपी सिंह। Photograph: (Media Cell MJPRU)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
Bareilly News : महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के छात्र मोहित शर्मा को समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से व्यक्तिगत श्रेणी में वर्ष 2022-23 के लिए राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया। इस पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह ने मोहित शर्मा का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।
कुलपति प्रो. केपी सिंह ने मोहित शर्मा के कार्यों को सराहा और विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और उसका प्रतिनिधित्व करने के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने सभी छात्रों को मोहित शर्मा की भांति ही समाज के लिए कार्य करने के लिए तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित मोहित शर्मा ने बताया कि कुलपति प्रो. केपी सिंह ने हमेशा उनके प्रत्येक कार्य की प्रशंसा करते हुए उत्साहवर्धन किया हैं।
इन पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं मोहित
मोहित को पहले भी उनके सामाजिक योगदान के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के राष्ट्रीय पुरस्कार से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित कर चुकी हैं। उत्तर प्रदेश में युवाओं के सर्वोच्च पुरस्कार राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ एवार्ड से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया था। सड़क सुरक्षा के राज्य पुरस्कार से परिवहन विभाग ने सम्मानित किया था। वह बरेली जिले के स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर हैं। इसके साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार, स्वास्थ्य सेवाओं, मतदान, साक्षरता, महिला सशक्तीकरण समेत अन्य क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से योगदान दे रहे हैं।
विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों ने दी बधाई
मोहित शर्मा के राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित होने पर कुलसचिव संजीव कुमार, एनएसएस समन्यवक प्रो. सोमपाल सिंह, शोध निदेशक प्रो. आलोक श्रीवास्तव, इतिहास विभाग संकायाध्यक्ष प्रो. विजय बहादुर सिंह, विभागाध्यक्ष प्रो. श्याम बिहारी लाल, प्रो. तूलिका सक्सेना, प्रो. संतोष अरोड़ा, डॉ. पवन कुमार सिंह, डॉ. प्रिया सक्सेना, डॉ. चरणजीत कौर, डॉ. अमित सिंह, तपन वर्मा आदि ने बधाई दी।
यह भी पढ़ें- MJPRU : शोध कार्य के लिए छात्रा से मांगी रिश्वत, महिला पर्यवेक्षक पर पांच साल के लिए प्रतिबंध