Advertisment

हर हाल में हो पीडीए की चर्चा, घर-घर पहुँचे अखिलेश का पर्चा : शमीम सुल्तानी

समाजवादी पार्टी कार्यालय बरेली पर महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी की अध्यक्षता में शहर और कैंट विधानसभा कार्यकारिणी की बैठक हुई। कहा कि भाजपा का साम्प्रदायिक चेहरा बेनकाब करना होगा।

author-image
Sudhakar Shukla
shamim
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली संवाददाता

बरेली। समाजवादी पार्टी कार्यालय बरेली पर महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी की अध्यक्षता में शहर और कैंट विधानसभा कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि पिछड़े - दलित और अल्पसंख्यक समाज के बीच  पीडीए पर चर्चा होनी चाहिए। इसके लिए घर - घर अखिलेश यादव का पर्चा की नीति सफल बनाना हम लोगों का लक्ष्य है। तभी इस तानाशाह सरकार को सत्ता से बेदखल कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का साम्प्रदायिक चेहरा  बेनकाब करना होगा।

इसे भी पढ़ें-विरोध प्रदर्शन के दौरान बिजली कर्मचारी की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में चल रहा इलाज

जनता के दुःख दर्द में उनके साथ खड़े हों।

Advertisment

जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि कार्यकर्ताओं को ईमानदारी से जनता के बीच जाकर की गई कड़ी मेहनत में ही सत्ता की चाबी मौजूद है। जनता के दुःख दर्द में उनके साथ खड़े हों। उनके काम आएं। तभी आप उनसे अपनी पार्टी के लिए प्रभावित कर पाएंगे अखिलेश यादव को अगला मुख्यमंत्री बनाने के लिए पीडीए को और मजबूती के साथ पार्टी के साथ जोड़ना होगा।

इसे भी पढ़ें-बरेली के अशरफ और आलोक राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार से सम्मानित

कैंट विधानसभा अध्यक्ष रोहित ने रखें विचार।

Advertisment

कैंट विधानसभा अध्यक्ष रोहित राजपूत ने कहा कि हमारा समाज  बढ़ - चढ़ कर भाजपा का साथ देता है। प्रदेश सचिव मोहम्मद कलीमुद्दीन, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र यादव, महानगर उपाध्यक्ष,शेर सिंह गंगवार, पार्षद दल नेता गौरव सक्सेना ने विचार रखें।

इसे भी पढ़ें-चिकित्सा में नई तकनीक आने से पशुओं में दिल की बीमारी की जांच संभव: डॉ संजय

बैठक में मौजूद रहे कई लोग।

Advertisment

बैठक में महानगर उपाध्यक्ष गोविन्द सैनी व राजेश मौर्या, महानगर सचिव हरिओम प्रजापति, नाज़िम कुरैशी, रमीज़ हाशमी, रेहान अंसारी तथा जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, शहर विधानसभा उपाध्यक्ष हाजी शकील अशरफी, कैंट विधानसभा महासचिव इश्तियाक सकलैनी, नन्द किशोर यादव, महेन्द्र विक्रम, रजत यादव, शिवम प्रजापति, आकाश कुमार, रंजीत यादव, संदीप मौर्या, राशिद खान मौजूद थे।

Advertisment
Advertisment