/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/17/zWYy1MZ3dTdj0xGwb3yG.jpg)
बरेली,वाईबीएनसंवाददाता
बरेली। समाजवादी पार्टी में महानगर अध्यक्ष पद पर पांच साल पूरे करने पर सोमवार को शमीम खां सुल्तानी का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सपा नेताओं के मुताबिक शमीम खां सुल्तानी ने महानगर अध्यक्ष पद पर निरंतर सबसे अधिक समय तक रहने कीर्तिमान हासिल किया है।
पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल शमीम खां सुल्तानी की संगठन पर मजबूत पकड़ मानी जाती है। उनसे पहले कदीर अहमद छह बार महानगर अध्यक्ष रहे थे, लेकिन उनका कार्यकाल 2 से 3 वर्षों से अधिक नहीं रहा। उनसे पहले पूर्व डिप्टी मेयर डॉ मोहम्मद खालिद लगभग पौने चार वर्षों तक महानगर अध्यक्ष रहे थे।
इसे भी पढ़ें-जमीन पर कब्जे में फंसे समाजवादी पार्टी के चेयरमैन, दर्ज हुई रिपोर्ट
29 पीडीए कार्यक्रम करने पर प्रदेश नेतृत्व ने पीठ पथपाई
वर्ष 2022 में शमीम खां सुल्तानी के नेतृत्व में पार्टी के सदस्यता अभियान में बरेली ने प्रदेश में सबसे अधिक 750 सक्रिय सदस्य बनाए थे, वहीं लगभग 35 हज़ार साधारण सदस्य बनाए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर चलाए जा रहे पीडीए चर्चा अभियान में महानगर के कार्य क्षेत्र में आने वाले शहर एवं कैंट विधानसभा क्षेत्रों में 29 कार्यक्रम करने पर प्रदेश नेतृत्व ने शमीम खां सुल्तानी की पीठ थपथपाई। महानगर अध्यक्ष पद पर पांच वर्ष पूर्ण होने पर महासचिव पंडित दीपक शर्मा की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने शमीम खां सुल्तानी का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
इन्होंने किया महानगर अध्यक्ष का स्वागत
स्वागत करने वालों में महानगर उपाध्यक्ष दिनेश यादव, सुरेन्द्र सोनकर, गोविंद सैनी, राजेश मौर्या, सैफ वली खां, कैंट विधानसभा अध्यक्ष रोहित राजपूत, ज़िला सचिव परवेज़ यार खां, धीरज हैप्पी यादव, सचिव हरिओम प्रजापति, रमीज़ हाशमी, नाजिम कुरैशी, डॉ. चांद, ऋषि यादव, जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, संजीव कश्यप, महिला सभा की महानगर अध्यक्ष सरताज़ गज़ल अंसारी, युवजन सभा महानगर अध्यक्ष दीपक यादव, अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष मोहसिन खान, व्यापार सभा महानगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता, बाबा साहब वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अमित गिहार, प्रमोद अग्रवाल, दिलीप कुमार, छेदा लाल दिवाकर, शोएब खान, वरुण गिहार, जावेद गद्दी, अमरीश यादव आदि प्रमुख पदाधिकारी गण मौजूद रहे।