/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/09/noWCU6UmqMzmMLWOlMSr.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
नगर निगम में मंगलवार को संभव समाधान दिवस में जनसुनवाई के दौरान टैक्स के मामले सबसे ज्यादा आए। समाधान दिवस में इंग्लिशगंज के कई दुकानदार भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्होंने दुकान किराये पर ले रखी है लेकिन दुकान मालिक ने टैक्स जमा नहीं किया है। उन्होंने अफसरों से सील खोलने का अनुरोध किया लेकिन टैक्स जमा करने के बाद ही सील खोलने की बात कहकर लौटा दिया गया। इसके अलावा निर्माण विभाग से संबंधित शिकायतें आई।
समाधान दिवस में किला क्षेत्र के इंग्लिशगंज में रहने वाली महिलाएं उप नगर आयुक्त पूजा त्रिपाठी से मिलीं और बताया कि कई सालों से वे समय पर दुकानों का किराया दे रहे हैं लेकिन दुकान मालिक ने टैक्स जमा नहीं किया है। नगर निगम ने उनकी दुकानें सील कर दी है। इससे परिवार के पालन पोषण का संकट खड़ा हो गया है। इस दौरान संयुक्त नगर आयुक्त मयंक यादव, उपर नगर आयुक्त पूजा त्रिपाठी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्रा, एक्सईएन एसके राठी और उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नैन सिंह ने समस्याएं सुनीं।
12 लाख बकाया तीन हजार जमा करने की पेशकश
नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक इन दुकानों पर करीब 12 लाख का टैक्स बकाया है। टैक्स जमा न करने पर दुकानें सील की गई हैं। महिलाएं तीन हजार रुपये जमा करने की बात कह रही थीं। इस पर अधिकारियों ने कम से कम 50 हजार बिल जमा करने पर सील खोलने की बात कही। इतनी धनराशि जमा करने में असमर्थता जताने पर महिलाएं लौट गईं। इसके अलावा शांति विहार में कच्ची सड़क के निर्माण को लेकर प्रार्थना पत्र आया और वार्ड 72 के एक व्यक्ति ने अतिक्रमण हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
यह भी पढ़ें- स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट : 50 करोड़ से बने शौचालयों पर पड़े हैं ताले, दो साल पहले सीएम ने किए थे जनता के हवाले